एक्सप्लोरर

अल्लू अर्जुन के घर के बाहर प्रदर्शन करने वाले आरोपियों को मिली जमानत

अल्लू अर्जुन के घर के बाहर प्रदर्शन करने के दौरान लोगों ने तोड़फोड़ भी की थी. कुछ प्रदर्शनकारियों ने अभिनेता के घर के अंदर टमाटर भी फेंके थे. इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को अरेस्ट किया था.

अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर के बाहर प्रदर्शन करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को जमानत मिल गई है. अदालत ने सभी आरोपियों को सोमवार (23 दिसंबर 2024) को जमानत दे दी. पुलिस ने अल्लू अर्जुन के घर के बाहर से 6 लोगों को हिरासत में लिया था.

पुलिस ने इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 331(5), 190, 191(2), 324(2), 292, 126(2), 131 के तहत मामला दर्ज किया था. सोमवार को इन सभी को मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया. वहां कोर्ट ने पुलिस की रिमांड खारिज कर दी और सभी को 10,000 रुपये के मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया.

अल्लू अर्जुन के घर किया था भारी हंगामा

रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर अल्लू अर्जुन के हैदराबाद में जुबली हिल्स स्थित घर के बाहर रविवार (22 दिसंबर 2024) को उस्मानिया यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स प्रदर्शन करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने अल्लू अर्जुन के खिलाफ नारेबाजी की और सजा की मांग के साथ ही पीड़ित परिवार को अधिक मुआवजा देने की मांग की थी.

1 करोड़ रुपये के मुआवजे की कर रहे थे मांग

रिपोर्ट के अनुसार, जब सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने अभिनेता के घर के अंदर टमाटर फेंके और बाहर लगे गमलों को तोड़ दिया. कुछ सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की भी सूचना है. बताया जा रहा है कि स्टूडेंट्स पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ में मारी गई महिला के परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. 

क्या है मामला?

4 दिसंबर 2024 को पुष्पा-2 फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए अल्लू अर्जुन अपनी टीम के साथ संध्या थियेटर पहुंचे थे. इस दौरान भीड़ भी अर्जुन को देखने के लिए जुटी. अर्जुन अंदर फिल्म देख रहे थे, तभी बाहर भगदड़ मची और इसमें एक महिला की मौत हो गई और उसका 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. तभी से अल्लू अर्जुन के खिलाफ कई लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. अल्लू अर्जुन अभी जमानत पर बाहर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?
'105 में से 70 तस्वीरें हटाने को कहा, फिर तिरंगा...', रेहान वाड्रा ने बताया आखिर हुआ क्या?
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget