एक्सप्लोरर

थावरचंद गहलोत ने ली कर्नाटक के राज्यपाल पद की शपथ

पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने कर्नाटक के राज्यपाल पद की शपथ ले ली है. उन्होंने हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा दिया था. 

पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने कर्नाटक के राज्यपाल पद की शपथ ले ली. उन्हें कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अभय श्रीनिवास ओका ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद थे. गहलोत ने हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा दिया था. शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजभवन के ग्लास हाउस में किया गया. 

हाल ही में केंद्रीय मंत्री पद से दिया था इस्तीफा 
73 वर्षीय गहलोत केंद्र में मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थे. इसके अलावा गहलोत 1996-97, 1998-99, 1999-2004 और 2004 से 2009 तक देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र से लगातार चुनाव जीत चुके हैं. इसके बाद 2012 से अब तक राज्यसभा के सदस्य हैं. उन्हें केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय सौंपा गया था. राज्यसभा में सदन के नेता रह चुके हैं. मोदी मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल से पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. कर्नाटक में वे वजुभाई वाला (Vajubhai Vala) की जगह लेंगे जो वर्ष 2014 से राज्य के राज्यपाल थे. 6 जुलाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस पद पर थावरचंद गहलोत की नियुक्ति का ऐलान किया था. 

कर्नाटक की राजनीति से बखूबी परिचित हैं गहलोत
थावरचंद गहलोत एमपी के दिग्गज दलित नेता हैं. उनका जन्म मध्यप्रदेश के उज्जैन में 18 मई 1948 को हुआ था. गहलोत ने विक्रम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट किया है. 1962 में वे जनसंघ के माध्यम से राजनीति में आए. बीजेपी में कई पदों पर रहते हुए उन्हें कर्नाटक के लिए कई जिम्मेदारियां भी मिल चुकी हैं. इसलिए वे कर्नाटक की राजनीति से भी परिचित हैं.  2006 और 2014 के बीच वे पार्टी के महासचिव थे. इस दौरान उन्हें कर्नाटक का इंचार्ज बनाया गया था. गहलोत देवास-शाजापुर लोकसभा से चार बार सांसद रह चुके हैं. 2009 के लोकसभा चुनाव मे वे हार गए थे जिसके बाद 2012 में वे राज्यसभा भेज दिए गए. 83 वर्षीय वजुभाई वाला ने अपने  पांच साल का कार्यकाल 2019 के अगस्त में पूरा का लिया था लेकिन केंद्र की ओर से नए नाम का ऐलान न किए जाने के कारण वे अपने पद पर बने रहे.  

ये भी पढ़ें-

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जॉर्जिया में किया महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण

World Population Day: क्यों मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस, जानें इतिहास और इस साल की थीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक'
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget