एक्सप्लोरर

अनंतनाग मुठभेड़ में CRPF जवान और एक बच्चे की हत्या करने वाला आतंकवादी ढेर

अनंतनाग के बिजबिहारा में जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के कर्मी और छह साल के बच्चे की हत्या करने वाला आतंकवादी जाहिद डास श्रीनगर में मुठभेड़ में मारा गया.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सीआरपीएफ के एक जवान और छह साल के बच्चे की हत्या करने वाले आतंकवादी को सुरक्षा बलों ने श्रीनगर के मालबाग इलाके में मुठभेड़ में मार गिराया. पुलिस ने बताया कि आतंकवादी की पहचान जम्मू-कश्मीर इस्लामिक स्टेट से संबद्ध जाहिद डास के तौर पर हुई है, जिसने 26 जून को दक्षिणी कश्मीर के बिजबिहारा में सीआरपीएफ दल पर हमला किया था.

कश्मीर पुलिस जोन के ट्विटर पर पुलिस महानिदेशक (कश्मीर) विजय कुमार ने ट्वीट किया, "अनंतनाग के बिजबिहारा में जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के कर्मी और छह साल के बच्चे की हत्या करने वाला आतंकवादी जाहिद डास श्रीनगर में मुठभेड़ में मारा गया. जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की बड़ी सफलता."

दरअसल, अनंतनाग जिले के बिजबिहारा इलाके में पादशाही बाग पुल के पास सीआरपीएफ की 90वीं बटालियन के सड़क सुरक्षा बल पर आतंकवादियों ने हमला कर सीआरपीएफ के एक जवान और एक छह साल के बच्चे की हत्या कर दी थी.

कैसे शुरू हुई थी मुठभेड़ विजय कुमार ने मामले पर विस्तृत जानकारी नहीं दी. वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने गुरुवार रात मालबाग इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. आतंकवादियों ने सुरक्षा बल पर अचानक गोलियां चलाना शुरू कर दी, सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की थी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई. इसमें एक आतंकवादी मारा गया और सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हो गया था.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'
ममता बनर्जी की TMC के 440 करोड़ फ्रीज... फिर डेरेक ओ ब्रायन ने पूछा एक सवाल- 'ED मंदिर के कोष को कब...'

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget