एक्सप्लोरर

Corona Update: देश में पहली बार एक दिन में आए करीब 21 हजार मामले, अबतक 18213 की मौत

देश में लगातार सातवें दिन 18 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं. आज पहले बार एक दिन में 21 हजार के करीब मामले दर्ज हुए.

नई दिल्ली: अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है. भारत में संक्रमित लोगों की कुल संख्या सवा छह लाख के पार पहुंच चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 6 लाख 25 हजार 544 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 18213 की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लाख 79 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 20 हजार 903 नए मामले सामने आए और 379 मौतें हुई.

देश में 2 जुलाई तक कुल 92 लाख 97 हजार 749 कोरोना के टेस्ट किए जा चुके हैं. इसमें से 2 लाख 41 हजार 576 टेस्ट कल हुए.

दुनिया में चौथा सबसे प्रभावित देश कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,833,698), ब्राजील (1,501,353), रूस (661,165) में हैं. लेकिन भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है. अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं.

राज्यवर आंकड़ें
क्रमांक राज्य का नाम कोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल) ठीक हुए/डिस्चार्ज हुए मौत
1 अंडमान निकोबार 109 51 0
2 आंध्र प्रदेश 16097 7313 198
3 अरुणाचल प्रदेश 195 66 1
4 असम 9013 6106 12
5 बिहार 10471 8020 77
6 चंडीगढ़ 450 389 6
7 छत्तीसगढ़ 3013 2385 14
8 दिल्ली 92175 63007 2864
9 गोवा 1482 734 4
10 गुजरात 33913 24593 1886
11 हरियाणा 15509 11019 251
12 हिमाचल प्रदेश 1014 628 10
13 जम्मू कश्मीर 7849 4974 115
14 झारखंड 2584 1983 15
15 कर्नाटक 18016 8334 272
16 केरल 4753 2640 25
17 लद्दाख 990 730 1
18 मध्य प्रदेश 14106 10815 589
19 महाराष्ट्र 186626 101172 8178
20 मणिपुर 1279 617 0
21 मेघालय 56 42 1
22 मिजोरम 162 126 0
23 ओडिशा 7545 5502 27
24 पुद्दुचेरी 802 331 12
25 पंजाब 5784 4144 152
26 राजस्थान 18662 14948 430
27 तमिलनाडु 98392 56021 1321
28 तेलंगाना 18570 9069 275
29 त्रिपुरा 1435 1146 1
30 उत्तराखंड 2984 2405 42
31 उत्तर प्रदेश 24825 17221 735
32 पश्चिम बंगाल 19819 13037 699
भारत में कुल मरीजों की संख्या 625544 379892 18213
एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य आंकड़ों के मुताबिक, देश में इस वक्त 2 लाख 27 हजार कोरोना के एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में 77 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है. यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. ये भी पढ़ें- दुनिया में कोरोना ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में सामने आए 2 लाख से ज्यादा नए मामले, 5 हजार की मौत अमेरिका में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में आए 53 हजार नए मामले, अबतक 1.31 लाख की मौत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल
केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात
केरलम और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, दोनों राज्यों को मिलेगी 16,000 करोड़ की सौगात
'डोकलाम में शहीद हुए जवानों को दे चुके क्लीन चिट', मोदी सरकार ने चीन के निवेश को किया आसान तो भड़की कांग्रेस
'डोकलाम में शहीद जवानों को...', मोदी सरकार ने चीन के निवेश को किया आसान तो भड़की कांग्रेस

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget