एक्सप्लोरर

भारत को दहलाने की साजिश नाकाम: जम्मू पुलिस ने मार गिराया ड्रोन, 5 किलो IED बरामद

जम्मू पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन की रची साजिश को नाकाम करते हुए एक ड्रोन को मार गिराया है. इस ड्रोन में 5 किलो आईईडी लगी हुई थी.

जम्मू: जम्मू पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की एक और नापाक साजिश को नाकाम करते हुए एक ड्रोन को मार गिराया है. इस ड्रोन में 5 किलो आईईडी लगी हुई थी.

जम्मू के आईजी मुकेश सिंह ने बताया कि गुरुवार रात को जम्मू पुलिस को यह सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद जम्मू में ड्रोन के ज़रिए विस्फोटक गिराने वाला है. उन्होंने कहा कि इस सूचना के आधार पर जम्मू पुलिस ने संदिग्ध इलाके में एक एम्बुश लगाया और रात करीब 1 बजे जैसे ही पाकिस्तान की तरफ से यह ड्रोन भारतीय सीमा में करीब 6.5 किलोमीटर अंदर आया और पेलोड गिराने लगा उसी समय इस पर फायरिंग की गई और ड्रोन को गिराया गया.

ड्रोन में हाई क्वालिटी का 5 किलो का आईईडी लगा हुआ था- मुकेश सिंह

मुकेश सिंह ने बताया कि इस ड्रोन में हाई क्वालिटी का 5 किलो का आईईडी लगा हुआ था. उन्होंने कहा कि आईईडी अच्छे तरीके से पैक कर के इस ड्रोन में लगाई गई थी और इस आईईडी के दो तार जोड़ने थे जिसके बाद यह आईईडी सक्रिय हो जाती. मुकेश सिंह ने बताया कि इस ड्रोन का सीरियल नंबर और फ्लाइट कंट्रोल नंबर पिछले साल कठुआ में मिले ड्रोन के सीरियल नंबर और फ्लाइट नंबर से बस एक अंक ऊपर है. जिससे यह साबित होता है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों ने बड़ी मात्रा में ड्रोन उड़ाने के लिए सीरियल नंबर और फ्लाइट कंट्रोल नंबर हासिल किए हैं.

भारतीय वायु सेना स्टेशन पर हुआ हमला सीमा पार से किया गया

इस हमले के बाद एक बड़ा खुलासा करते हुए मुकेश सिंह ने दावा किया कि इस ड्रोन से जो स्ट्रिंग पुलिस को मिली है वह स्ट्रिंग एयरपोर्ट स्टेशन पर हुए हमले के दौरान भी सुरक्षा एजेंसियों को मिली है. जिससे यह संदेह होता है जम्मू में भारतीय वायु सेना स्टेशन पर जो हमला हुआ वह भी सीमा पार से किया गया. उन्होंने ने यह भी बताया कि इस ड्रोन को असेंबल किया गया है और इसमें ताइवान और चीन के पुर्जे मिले हैं. उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में ड्रोन के जरिए भारत में भेजे गए 16 एके-47 राइफल, 4 एम 4 यू एस मैगजीन, 15 आईईडी पुलिस में बरामद किए है.

यह भी पढ़ें.

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच खुद सीएम येदियुरप्पा ने दिए अपने एग्जिट के संकेत, जानिए क्या कहा

महाराष्ट्र में भारी बारिश से भयावह हालात, कोंकण रेल सेवा प्रभावित होने से 6 हजार यात्री फंसे, PM मोदी ने की CM उद्धव से बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget