एक्सप्लोरर

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच खुद सीएम येदियुरप्पा ने दिए अपने एग्जिट के संकेत, जानिए क्या कहा

येदियुरप्पा के बयान से ऐसा लगता है कि बीजेपी आलाकमान को राहत मिली होगी. वजह है कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज होने के साथ ही लिंगायत समुदाय से येदियुरप्पा के समर्थन में आवाज उठने लगी है.

नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे की अटकलों के बीच खुद मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने अपने एग्जिट के संकेत दे दिए हैं. येदियुरप्पा ने कहा कि पार्टी ने उनके काम पर भरोसा कर 75 की उम्र पार करने के बावजूद मौका दिया. 25 जुलाई को उनकी सरकार के दो वर्ष पूरे होने वाले हैं. जिसके बाद एक कार्यक्रम रखा गया है. उसके बाद आलाकमान जो कहेगा, वो करेंगे. साथ ही पार्टी को वापस सत्ता में लाने का कार्य भी करेंगे. उन्होंने अपने समर्थकों, लिंगायत संतों का भी धन्यवाद किया और उनके सहयोग की अपील की.

वहीं येदियुरप्पा के इस बयान से ऐसा लगता है कि आलाकमान को काफी राहत मिली होगी. वजह साफ है कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज होने के साथ ही लिंगायत समुदाय से येदियुरप्पा के समर्थन में आवाज उठने लगी है. विपक्ष कांग्रेस के भी बड़े लिंगायत नेता येदियुरप्पा के बचाव में आए हैं और बीजेपी आलाकमान को चेतावनी दी है कि लिंगायत समुदाय को नाराज न करें और येदियुरप्पा बड़े नेता होने के नाते उनकी डिग्निटी बनाएं रखें. इन नेताओं की लिस्ट में बड़े लिंगायत नेता एमबी पाटिल और शामानुर शिवाशंकरप्पा शामिल है.

येदियुरप्पा के घर लगा जमावड़ा

इसके बाद लिंगायत समुदाय के कई संतों का येदियुरप्पा के घर जमावड़ा देखा गया. हर दिन एक-एक दल उनसे मिलने पहुंचा. जिसने लिंगायत के बड़े मठ सिद्दागंगा मठ के सिद्दालिंगा स्वामीजी भी शामिल थे. आज भी करीब 500 संतों ने येदियुरप्पा के घर तक पैदल मार्च किया. इसे येदियुरप्पा का मसल फ्लेक्सिंग माना जा रहा है. वहीं पार्टी सूत्र बताते हैं कि पार्टी किसी भी तरह से लिंगायत वोट बेस को गलत संदेश नहीं देना चाहती है जो पार्टी को राज्य में सत्ता में लेकर आया है.

निर्विवाद नेता

कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा इस समुदाय के निर्विवाद नेता हैं. हालांकि, वह 78 साल के हैं, इसलिए पार्टी बदलाव चाहती है. लेकिन यह राह इतनी आसान नहीं है. येदियुरप्पा को लिंगायतों का मास लीडर माना जाता है. फिलहाल राज्य में बीजेपी के पास येदियुरप्पा को रिप्लेस करने जैसा कोई चेहरा दिखाई नहीं दे रहा क्योंकि चुनौती यह भी है कि क्या लिंगायत समुदाय उस चेहरे को स्वीकार करेगा? बता दें कि लिंगायत समुदाय बीजेपी का ट्रेडिशनल वोटर रहा है. राज्य में करीब 19% लिंगायत वोट शेयर है जो किसी भी पार्टी को जीत दिलाने के लिए अहम भूमिका निभाते हैं. यही कारण है कि बीजेपी ऐसा कोई भी रिस्क लेना नहीं चाहती. ना ही राजीव गांधी जैसी कोई भूल दोहराना चाहती है.

वीरेंद्र पाटिल को हटाया था

बता दें कि साल 1990 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने उस वक्त के मुख्यमंत्री वीरेंद्र पाटिल को पद से हटा दिया था, जिसके बाद लिंगायत वोट बीजेपी की ओर मुड़ गए. वीरेंद्र पाटिल ने चुनावों में 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा में 184 सीटें जीतकर कांग्रेस पार्टी को बड़ी जीत दिलाई थी. उनके बाहर निकलने के बाद भले ही कांग्रेस पार्टी दो बार सत्ता में आई, लेकिन लिंगायतों को वापस अपने पाले में लाने में कांग्रेस के सभी प्रयास विफल रहे. बीजेपी को भी यही डर फिलहाल सता रहा है कि लिंगायतों को किसी भी तरह अपने साथ रखा जाए.

यह भी पढ़ें: बीएस येदियुरप्पा 26 जुलाई को पद से दे सकते हैं इस्तीफा, कर्नाटक को जल्द मिलेगा नया मुख्यमंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget