एक्सप्लोरर

Weather Update: राजधानी दिल्ली में रिमझिम बारिश से लुढ़का पारा, 29 जून तक देश में नहीं लौटेगी हीटवेव, जानें उत्तर भारत के मौसम का हाल

Monsoon Update: मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के मध्य और पूर्वी भारत की ओर बढ़ने से तापमान में गिरावट आई है. वहीं 29 जून तक लू से राहत रहने की संभावना जताई है.

Weather Update in India: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रिमझिम बारिश के चलते पारा लुढ़क गया और मौसम खुशगवार हो गया है. इसकी वजह से यहां पर फिलहाल लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली है. जबकि दूसरी तरफ, देश के उत्तरी और मध्य भारत के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी(Heat) के बाद अब मानसून(Monsoon) की आहट के बीच तापमान(Temperature) में गिरावट नजर आ रही है. जिससे की जनता में थोड़ी राहत देखी जा रही है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार संभावना जताई गई है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के 23 जून से 29 जून के बीच उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कई इलाकों को कवर कर सकता है. आईएमडी की ओर से गुरुवार को कहा गया कि देश के सभी हिस्सों में हीटवेव (लू) का प्रभाव अब खत्म हो रहा है. आईएमडी के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून अब मध्य और पूर्वी भारत की ओर बढ़ रहा है. इसके चलते पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है.

29 जून तक रहेगी लू से राहत

फिलहाल आईएमडी के अनुसार हीटवेव की स्थिति 16 जून से समाप्त हो गई है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य और पूर्वी भारत की ओर बढ़ने के कारण अब उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में अधिकतम तापमान में 5 से 10 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है. इसी के साथ ही आईएमडी का अनुमान है कि आने वाली 29 जून तक देश के किसी भी हिस्से में किसी भी प्रकार की हीटवेव की संभावना नहीं है.

15 जून तक रहा लू का दौर

आईएमडी(India Meteorological Department) के अनुसार 2 जून से उत्तर पश्चिमी भारत और 10 जून से मध्य भारत गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं के कारण हीटवेव(Haet Wave) की चपेट में रहा. जिससे की लोगों का काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. आईएमडी के अनुसार दिल्ली (Delhi), दक्षिण हरियाणा, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में 15 जून तक लू का दौर देखने को मिला.

इसे भी पढ़ेंः
PM Modi Gujarat Visit: कल गुजरात आएंगे पीएम मोदी, 21000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास

Mumbai: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच राहत की खबर, अधिकतर मरीजों में कोविड के कोई लक्षण नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए', जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन
'नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए', जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन
PM मोदी ने ब्रिटेन के नए पीएम एंडी बर्नहैम को किया फोन, जानें क्या हुई बात?
PM मोदी ने ब्रिटेन के नए पीएम एंडी बर्नहैम को किया फोन, जानें क्या हुई बात?
US ने साल 2026 में कितने भारतीयों को किया डिपोर्ट? सरकार ने बताया
US ने साल 2026 में कितने भारतीयों को किया डिपोर्ट? सरकार ने बताया
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget