एक्सप्लोरर

Omicron Cases in India: तेलंगाना में ओमिक्रोन के 12 नए केस मिले, केरल में सामने आए 4 और मामले, जानिए दोनों राज्यों में कोरोना का हाल

Telangana Omicron Cases: ओमिक्रोन के इन 12 नए मामलों में 9 विदेशी और 3 भारतीय हैं. इन विदेशियों में केन्या के 6, सोमालिया के 2, UAE के 2, घाना 1 और तंजानिया का 1 नागरिक है.

Covid 19 Cases in India: तेलंगाना (Telangana) में आज फिर कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के 12 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद राज्य में ओमिक्रोन वायरस के इस वेरिएंट से संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़ कर 20 हो गई है. ओमिक्रोन के 12 नए मामलों में 2 जोखिम की श्रेणी वाले देशों से आए हैं, बाकी के 10 जोखिम की श्रेणी वाले देशों से नहीं हैं.

ओमिक्रोन (Omicron) के इन 12 नए मामलों में 9 विदेशी और 3 भारतीय हैं. इन विदेशियों में केन्या के 6, सोमालिया के 2, UAE के 2, घाना 1 और तंजानिया का 1 नागरिक है. तेलंगाना के स्वास्थ्य विभाग (Telangana Health Department) के अनुसार इन कुल 20 ओमिक्रोन मामलों में 4 केंद्र द्वारा घोषित जोखिम की श्रेणी वाले देशों से आए थे, जबकि 16 लोग जोखिम की श्रेणी वाले देशों से नहीं थे.

ये भी पढ़ें- Asaduddin Owaisi: 'जिनसे मेरठ में जाम की समस्या हल नहीं हुई वो गंगा एक्सप्रेसवे बनाने की बात कर रहे हैं', ओवैसी का पीएम मोदी पर वार

वहीं केरल (Kerala) में शनिवार को ओमिक्रोन संक्रमण के चार और मामले (Kerala Omicron New Cases) सामने आने के बाद संक्रमितों की राज्य में कुल संख्या बढ़कर 11 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तिरुवनतंपुरम में कोरोना वायरस (Covid 19) के इस वेरिएंट से दो लोग संक्रमित मिले. इनमें से एक की आयु 17 और दूसरे की 44 वर्ष है. मलप्पुरम में 37 वर्षीय व्यक्ति, जबकि त्रिशूर में 49 वर्ष का व्यक्ति संक्रमित पाया गया. स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज (Veena George) ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'तिरुवनंतपुरम में संक्रमित पाया गया 17 वर्षीय व्यक्ति ब्रिटेन से आया था, जबकि 44 वर्षीय व्यक्ति चार्टर्ड फ्लाइट के जरिये ट्यूनीशिया से आया था.

मलप्पुरम में मिला मरीज तंजानिया से आया था, जबकि त्रिशूर का मूल निवासी केन्या से आया था.' जॉर्ज ने कहा कि चूंकि केन्या और ट्यूनीशिया उच्च जोखिम वाले देशों की सूची में नहीं हैं, इसलिए इन रोगियों को खुद को आइसोलेट करने के लिए कहा गया. मंत्री ने कहा कि 17 वर्षीय लड़का 9 दिसंबर को अपने पिता, मां और बहन के साथ ब्रिटेन से राज्य पहुंचा था. उसकी दादी भी उनके संपर्क में आई थीं और सभी का इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें- Punjab News: Golden Temple में बेअदबी की कोशिश के आरोपी की हत्या, लोगों ने पीट-पीट कर ली जान

मलप्पुरम में मिला मरीज दक्षिण कर्नाटक का मूल निवासी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, क्योंकि वह 13 दिसंबर को आगमन पर संक्रमित पाया गया था. राज्य के एर्नाकुलम जिले में 12 दिसंबर को ओमिक्रोन का पहला मामला सामने आया था, जब ब्रिटेन से लौटा एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया था. 15 दिसंबर को नए वेरिएंट के चार और मामलों की पुष्टि हुई थी. कल दो मामलों की पुष्टि हुई थी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget