एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi: 'जिनसे मेरठ में जाम की समस्या हल नहीं हुई वो गंगा एक्सप्रेसवे बनाने की बात कर रहे हैं', ओवैसी का पीएम मोदी पर वार

Owaisi in Meerut: ओवैसी ने कहा कि इस चुनाव में यूपी के मुस्लिमों को अपना हिस्सा लेना है. हम अखिलेश के बगल में फोटो नहीं खिचवाएंगे.

UP Assembly Election 2022: AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने योगी सरकार (Yogi Government) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि मेरठ में जाम की समस्या आज तक जिनसे हल नहीं हुई, वो गंगा एक्सप्रेसवे बनाने की बात कर रहे हैं. महंगाई आसमान पर है, साबुन से लेकर बनियान तक सब पर GST लगा दी, लेकिन गंगा एक्सप्रेएस वे की बात करते हैं. मोदी जी आप कितनी लंबी-लंबी फेंकते हैं. उन्होंने कहा कि शादी को लेकर नया कानून ला रहे हैं. 18 साल के लोग वोट डालकर अपना विधायक चुन सकते हैं, व्यापार शुरु कर सकते हैं. कानून यह भी कहता है कि 18 साल होने पर लिव-इन में रह सकते हो. सेक्सुअल रिलेशनशिप भी बना सकते हैं. मगर मोदी जी कह रहे हैं शादी नहीं कर सकते.

ओवैसी ने कहा कि मोदी जी को शादी से आखिर दिक्कत क्यों है? मोदी जी आप हम लोगों के अंकल कब से बन गए हैं? मोहल्ले के अंकल खाली बैठकर यह सब करते रहते हैं. अब यह अंकल भी बन गए हैं. इस समाज के आंखों के सामने ही बाबरी मस्जिद को शहीद कर दिया गया. इस समाज के सामने कोर्ट ने मस्जिद को शहीद करने वालों को बरी कर दिया.

ये भी पढ़ें- ABP C Voter Survey: बुंदेलखंड में BJP को तो अवध में SP को फायदा, कुछ दिनों में ही जनता के मूड में आया बड़ा बदलाव, चौकाने वाले नतीजे आए सामने

उन्होंने कहा कि मेरठ में हाशिमपुरा में मुस्लिमों को मारा गया. ओवैसी बोले आज अपील करने आया हूं कि 19 फीसदी मुसलमानों को अपनी लीडरशिप को बनाने की जरुरत है. आप लोग अपनी इज्जत चाहते हैं तो अपनी एक सियासी ताकत बनाइए. मैं यूपी आया हूं तो मेरा मकसद है आप अपनी आवाज बनाएं. इस बड़े प्रदेश में हर जाति और विरादरी ने अपनी-अपनी एक सियासी आवाज को बनाया है. जिस तरह से यूपी में दलितों और यादवों ने क्रमश: मायावती और  मुलायम को अपना नेता चुन लिया. ऐसे ही आपको भी अपनी सियासी ताकत को बनाना होगा.

ये भी पढ़ें- BSF Shoots Down Drone: पंजाब के फिरोजपुर में बॉर्डर के पास दिखा चीन में बना पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने मार गिराया

ओवैसी बोले कि जयंत सिंह कहते हैं कि जाट हमारे साथ हैं. जो आज यूपी के सीएम हैं उनको ठाकुर लोग अपना नेता मानते हैं. वो योगी हैं, लेकिन ठाकुर उन्हें अपना नेता मानते हैं. ब्राह्मण समाज का एक मंत्री मोदी मंत्रिमंडल में है. टेनी का ताल्लुक ब्राह्मण समाज से है, इसलिए उन्हें हटाया नहीं जा रहा. मोदी को डर है कि इससे ब्राह्मण समाज नाराज हो जाएगा. मुस्लिमों अगर अब करवट नहीं लोगे तो क्या कयामत के दिन जागोगे? डरने की जरुरत नहीं है. वोट मांगने आ जाएंगे, लेकिन जब बात शरीयत की आती है तो गूंगे हो जाते हैं. 

ओवैसी ने कहा कि डाटा है कि पिछले 2019 में 75 फीसदी मुस्लिमों ने बीएसपी और एसपी को वोट दिया. बावजूद इसके 15 सीटों पर ही ये लोग जीत पाए. किसने जिताया बीजेपी को? ओवैसी ने हराया? एसपी और बीएसपी के लोग कहते हैं कि शेरवानी और दाढ़ी वाले की बात का यकीन नहीं करो. एसपी पार्टी मुजफ्फरनगर में इंसाफ नहीं दे पाई. हमारे भाई अतीक ने गुजरात के जेल से पत्र भेजे, क्या किया इन्होंने? अतीक साहब ने क्या-क्या नहीं किया इन लोगों के लिए. आजम खान साहब जेल में है. आजम खान पर कोई नहीं बोलेगा. इन चुनाव में यूपी के मुस्लिमों को अपना हिस्सा लेना है. हम अखिलेश के बगल में फोटो नहीं खिंचवाएंगे. हमें अपना हक चाहिए. मोदी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस वे से सबको फायदा पहुंचेगा. मोदी जी मेरठ में ट्रैफिक की समस्या को दूर नहीं कर सके और एक्सप्रेसवे बनाने की बात करते हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget