एक्सप्लोरर

तेलंगाना: कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कड़े नियम, मास्क न लगाने पर हो सकती है जेल

तेलंगाना में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने नए नियम लागू किए हैं. इसके तहत अब लोगों को सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाकर ही जाना होगा.

नई दिल्ली: देशभर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. वहीं, तेलंगाना में भी इसका भारी असर देखने को मिल रहा है. राज्य में कोरोना के दैनिक मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है. वहीं, राज्य सरकार ने अब लोगों के लिए कड़े नियम लागू किए हैं. नियम के अनुसार, अब सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाकर जाना अनिवार्य होगा. यदि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए नजर आता है तो उस पर सख्त कार्रवाई हो सकती है. सरकार ने कहा है कि नियम का उल्लंघन करने वाले लोगों को जेल भी जाना पड़ सकता है.

तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने आदेश जारी किया है. उसमें लिखा है, 'हम राज्य के लोगों के स्वास्थ्य की उत्तम कामना करते हैं और सबसे अपील करते हैं कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर मास्क लगाकर ही निकलें.' आदेश में आगे लिखा है, 'राज्य में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है और ऐसे में हमें ज्यादा जागरूक होना होगा. यदि कोई भी व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता पाया गया तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई हो सकती है. यहां तक कि उसे जेल भी जाना पड़ सकता है.'

सभी जिलों के अधिकारियों को भी दिए गए निर्देश  

मास्क पहनने का आदेश देने के बाद राज्य सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों, मजिस्ट्रेटों, आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को भी निगरानी करते रहने के निर्देश दिए हैं. आर्डर में लिखा है कि इस समय उन्हें सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है. ऐसे में हमें उन्हें जागरूक करना होगा. साथ ही कहा गया है कि नियम के खिलाफ जाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि लॉ एंड आर्डर कायम रहे. इन नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

ये भी पढ़ें :-

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- बंगाल में 90% केन्द्रों पर हुआ शांतिपूर्ण मतदान, चुनाव आयोग को शुक्रिया

तमिलनाडु में चुनाव प्रचार करने गईं केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया पारंपरिक नृत्य, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget