एक्सप्लोरर

तेलंगाना में किसानों की बदहाली पर बीआरएस का हमला, कांग्रेस-बीजेपी पर लगाए ये आरोप

महबूबाबाद जिले के बय्याराम मंडल में नकली मक्का बीजों ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिसको लेकर अब बीआरएस के वरिष्ठ नेता आरएस प्रवीण कुमार ने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधा है.

तेलंगाना में किसानों की बदहाली और उनकी समस्याओं की अनदेखी को लेकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के वरिष्ठ नेता आरएस प्रवीण कुमार ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां किसानों के हितों को नजरअंदाज कर रही हैं और उनकी मुश्किलें बढ़ा रही हैं. महबूबाबाद जिले के बय्याराम मंडल में नकली मक्का बीजों ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिसे लेकर प्रवीण कुमार ने सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया.

महबूबाबाद के संतुलाल पोडु तांडा के गांधमपल्ली गांव के किसान नायनी वेंकन्ना ने सात एकड़ जमीन किराए पर लेकर खेती शुरू की थी, लेकिन 45 दिन बाद उनके मक्के के पौधे एक-एक कर मरने लगे. वेंकन्ना ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के गहने गिरवी रखकर डेढ़ लाख रुपये का निवेश किया, लेकिन नकली बीजों ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया. उन्होंने कहा, 'अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम पति-पत्नी इस खेत में जहर खाकर जान दे देंगे.'

कांग्रेस ने किसानों के साथ किया है धोखा

प्रवीण कुमार ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, 'कांग्रेस सरकार ने किसानों को धोखा दिया है. एक एकड़ में 30 क्विंटल उपज से किसानों को 3,500 रुपये का नुकसान हो रहा है, क्योंकि खरीद केंद्रों पर चावल का वजन चार किलो कम किया जा रहा है. इसके अलावा, 46 रुपये प्रति क्विंटल मजदूरी शुल्क वसूला जा रहा है. कुल मिलाकर, किसान प्रति एकड़ 4,880 रुपये का नुकसान झेल रहे हैं.'

नारायणपेट जिले के मकतल और हनमकोंडा जिले के परकाल में यूरिया की कमी ने भी किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. किसान घंटों कतार में खड़े होकर सिर्फ दो बोरी यूरिया पा रहे हैं. प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यूरिया में प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि गरीब किसान लाइन में खड़े रहते हैं.

किसानों को मिले उचित मुआवजा

उन्होंने सरकार से मांग की है कि नकली बीज बेचने वाली दुकानों पर सख्त कार्रवाई की जाए और किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए. साथ ही, यूरिया की आपूर्ति सुचारू करने और किसानों के हितों की रक्षा करने की अपील की. प्रवीण कुमार ने कहा कि बीआरएस किसानों के साथ खड़ी है और उनकी हर लड़ाई में साथ देगी.

ये भी पढ़ें:- जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर आया शशि थरूर का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
Sydney Shooting: 'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
Year Ender: सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल

वीडियोज

Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार | ABP News
सिडनी में 'पहलगाम'? आतंकियों ने चुन-चुन कर मारा!
Janhit: PM मोदी ने फिर चौंकाया! | National Executive President | Nitin Nabin | BJP | PM Modi
UP Politics: यूपी BJP को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष...27 का शुरू अभियान | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, विपक्ष में हलचल | Nitin Nabin |PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
Sydney Shooting: 'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
'यहूदी-विरोधी भावना की आग में घी...', सिडनी आतंकी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा
Year Ender: सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
सूर्यकुमार का इस साल नहीं चला बल्ला, टी20 इंटरनेशनल में 2025 में कई बड़े खिलाड़ी नहीं कर सके कमाल
Sunday Box Office Collection: 'धुरंधर' के तूफान में डटी हैं 'अखंडा 2' समेत ये 3 बड़ी फिल्में, देखें संडे किसने कितना कमाया
'धुरंधर' के तूफान में डटी हैं 'अखंडा 2' समेत ये 3 बड़ी फिल्में, देखें संडे कलेक्शन
New BJP President: अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
Black Box Warning: कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
NCERT ने साल 2025 में सिलेबस में किए ये बड़े बदलाव, आपके लिए भी जानना बेहद जरूरी
Embed widget