एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: तेलंगाना में होने वाला है रोचक मुकाबला, केसीआर के खिलाफ कांग्रेस ने रेवंत रेड्डी को मैदान में उतारा

Telangana Assembly Election 2023: देश के दक्षिणी राज्य तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची बीते दिन सोमवार रात को जारी की.

Telangana Assembly Polls: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी तीसरी सूची जारी कर दी. इस लिस्ट में तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद रेवंत रेड्डी का नाम भी शामिल है जिन्हें कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के खिलाफ मैदान में उतारा है. रेड्डी और राव दोनों ही दो-दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं.

तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी कामारेड्डी विधानसभा सीट से सीएम चंद्रशेखर राव को चुनौती देते नजर आएंगे. इसके साथ ही वो कोडंगल सीट से भी हाथ आजमा रहे हैं. इस सीट से रेड्डी साल 2018 में भी चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन यहां से वो पिछली बार हार गए थे और इसके बाद लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने. वहीं, केसीआर की दूसरी सीट गजवेल है.

गजवेल में चंद्रशेखर बनाम एटला राजेंदर

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव गजवेल विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर उनका मुकाबला पूर्व सहयोगी एटला राजेंदर से होगा. राजेंदर मंत्री पद से हटाए जाने के बाद बीजेपी में शामिल हो गए थे. इसके साथ ही राजेंदर भी दो विधानसभा सीटों से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वो हुजूराबाद से भी चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट से वो बीआरएस और बीजेपी की टिकट पर पहले भी चुनाव जीत चुके हैं.

कांग्रेस ने किया ये बदलाव

उम्मीदवारों की तीसरी सूची में रेड्डी के नामांकन के अलावा, कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों को हटाकर बदलाव किया जिनके नाम पहले घोषित किए गए थे. कांग्रेस सचिव और पूर्व मंत्री जी चिन्नारेड्डी की जगह वानापर्थी निर्वाचन क्षेत्र से तुदी मेघा रेड्डी को लाया गया और बोथ सीट से वेन्नला अशोक की जगह एडी गजेंदर को टिकट दिया गया.

कांग्रेस ने तीसरी सूची में रेड्डी सहित 14 अन्य उम्मीदवारों के नाम भी बताए हैं, जबकि पांच सीटों के लिए नाम लंबित हैं. संभव है कि कांग्रेस इनमें से एक या दो सीटें सीपीआई को दे दे. प्रक्रिया में देरी के कारण सीपीआई (एम) पहले ही गठबंधन से हट चुकी है.

कांग्रेस ने अपने तीनों मौजूदा सांसदों को नामांकित किया है, जिनमें रेड्डी, एन उत्तम कुमार रेड्डी और कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी शामिल हैं. इसके अलावा, पार्टी अपने पांच मौजूदा विधायकों को भी मैदान में उतार रही है. कई कांग्रेस विधायक पहले ही बीआरएस और बीजेपी में शामिल हो गए थे.

ये भी पढ़ें: Telangana Election: 'तुम जिसके दोस्त हुए दुश्मन आसमां क्यों हुए?', राहुल गांधी पर असदुद्दीन ओवैसी का वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का थाने में धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Live: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का थाने में धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
‘भ्रष्ट मंत्री को हटाओ', BJP-JDS का हल्लाबोल, मार्शलों से हुई भिड़ंत
‘भ्रष्ट मंत्री को हटाओ', BJP-JDS का हल्लाबोल, मार्शलों से हुई भिड़ंत
Xप्लेन: भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
भारतीयों को कितना पसंद करते पाकिस्तानी? प्यू रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget