एक्सप्लोरर

Telangana Election: बीजेपी पर के कविता का हमला, 'पिछली बार 105 सीटों पर जमानत जब्त हुई थी, इस बार...'

K Kavitha On BJP: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद बीआरएस नेता के कविता का बड़ा आया है.

K Kavitha Remarks: तेलंगाना में अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीआरएस एमएलसी और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटी के कविता ने बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने दावा किया है कि तेलंगाना में इस बार बीजेपी की सभी सीटें जब्त हो जाएंगी.

के कविता की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब रविवार (22 अक्टूबर) को ही बीजेपी ने राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है. बीजेपी ने पहली सूची में तेलंगाना में 52 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिनमें तीन सांसदों को भी टिकट दिया गया है और 12 महिलाओं को मैदान में उतारा गया है.

क्या कुछ बोलीं के कविता?

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र के सोलापुर में बीआरएस नेता के कविता ने रविवार (22 अक्टूबर) को कहा, ''पिछली बार तेलंगाना में 105 जगहों पर बीजेपी की जमानत जब्त हो गई थी. इस बार सभी सीटों पर जमानत जब्त हो जाएगी. तेलंगाना में बीजेपी के लिए कोई स्थान नहीं है. इसलिए वह चुनाव के लिए कितनी भी रणनीति बना लें, कोई फायदा नहीं होगा...''

सीएम जनता के आशीर्वाद से मारेंगे हैट्रिक- के कविता

के कविता ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, ''तेलंगाना में लड़ाई एकतरफा है, बीआरएस की सरकार जनता के आशीर्वाद से जीतकर वापस आएगी क्योंकि पिछले 10 सालों में बीआरएस सरकार ने सभी के लिए काम किया है, चाहे किसान हों, महिलाएं हों, युवा हों, शिक्षा में, एससी-एसटी सशक्तिकरण के लिए...''

उन्होंने कहा, ''जिस तरीके का काम तेलंगाना में हुआ है, आज पूरे देशभर में तेलंगाना की मिसाल दी जाती है, हमें गर्व है हमने जिस तरीके के काम किए. ये काम भी हम इसलिए कर पाए क्योंकि जनता का पूरा-पूरा साथ हमारे पास था, उसी जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार, हैट्रिक करके हमारे लोगों के चहेते नेता वापस मुख्यमंत्री बनेंगे, ऐसा हमारा विश्वास है. साउथ इंडिया के हिस्ट्री में कभी भी लगातार तीन बार कोई सीएम नहीं बना है...'' 

'कांग्रेस में कोई है ही नहीं नेता जिसकी गारंटी हो'

के कविता ने कांग्रेस पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, ''जो हम लगातार 10 साल से काम करते आ रहे हैं, उसी नाम बदल-बदलकर कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि छह गारंटी दे रहे हैं. मैं तो ये पूछती हूं लेकिन वो सिक्स गारंटी को गारंटी देने वाला कौन है कांग्रेस में? कोई है ही नहीं नेता जिसकी गारंटी हो...'' बता दें कि तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा और मतगणना बाकी चार राज्यों के साथ 3 नवंबर को की जाएगी.

यह भी पढ़ें- खरगे ने लगाया सेना और ब्यूरोक्रेसी के राजनीतिकरण का आरोप तो भड़के जेपी नड्डा, कहा- गरीबों को गरीब रखना चाहती है कांग्रेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
Weather Today: देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget