एक्सप्लोरर

तेलंगाना: विधानसभा की सभी 119 सीटों पर AAP उतारेगी उम्मीदवार

आप प्रभारी ने कहा कि तेलंगाना में कराए गए पार्टी के आंतरिक सर्वे में यह बात सामने आई है कि राज्य में आप जनता को मजबूत विकल्प दे सकती है.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने तेलंगाना में विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला करते हुए राज्य की सभी 119 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है. आप के तेलंगाना प्रभारी सोमनाथ भारती ने शुक्रवार को बताया कि इस साल के अंत में राजस्थान सहित दूसरे राज्यों में होने वाले चुनाव के साथ आप तेलंगाना में भी सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेगी.

भारती ने कहा कि तेलंगाना के लोग जान चुके हैं कि चंद्रशेखर राव की टीआरएस सरकार जनता से किए गए वादे पूरे नहीं कर पाई है, इसीलिए बीते छह सितंबर को तेलंगना की केसीआर सरकार ने राज्य में विधानसभा चुनाव तय सीमा से छह महीने पहले कराने का फैसला किया.

आप प्रभारी ने कहा, "जिस तरह से केसीआर का समर्थन करने वाले प्रधानमंत्री मोदी, देश की जनता से किए गए अपने वादों में से एक भी वायदा पूरा नहीं कर पाए, वैसा ही कुछ हाल तेलंगाना में केसीआर सरकार का रहा."

भारती ने कहा कि तेलंगाना में कराए गए पार्टी के आंतरिक सर्वे में यह बात सामने आई है कि राज्य में आप जनता को मजबूत विकल्प दे सकती है. इसके मद्देनजर आप ने राज्य में चुनाव लड़ने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में टीआरएस के विरुद्ध कांग्रेस, टीडीपी और टीजेएस का गठबंधन होने वाला है जबकि एक अन्य गठबंधन में सीपीआई सहित 28 पार्टियां हैं.

इससे इतर आप तेलंगाना में अकेले ही सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि तेलंगाना में न तो कांग्रेस सक्षम है, न ही केसीआर सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतर सकी है. आप जनता को दिल्ली की तरह बेहतर विकल्प देगी.

यह भी पढ़ें- टेरर के बीच टॉक पर विदेश मंत्रालय का बड़ा फैसला, भारत-पाक विदेश मंत्रियों की मुलाकात रद्द सुषमा-कुरैशी की मुलाकात से पहले पाक का दोहरापन, बुरहान वानी समेत 20 आतंकियों के नाम जारी किया डाक टिकट टेरर के बीच टॉक के खिलाफ BJP के अंदर से उठी आवाज, स्वामी बोले- पाकिस्तान से बात करना फिजूल J&K: तीन पुलिस वालों की हत्या के बाद 24 घंटे में छह SPO ने नौकरी छोड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आशीष बनर्जी की मौत को लेकर TMC ने की जांच की मांग, जानें किसने-क्या कहा
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
आपसी मारपीट में थमी पत्नी की सांसें, घबराए पति ने लगाई फांसी, दोनों की मौत
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल

वीडियोज

Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget