एक्सप्लोरर

Cyrus Mistry Death: सड़क हादसे में टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का निधन, तेज़ रफ्तार मर्सिडीज कार के परखच्चे उड़े

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का मुंबई के पालघर में सड़क हादसे में निधन हो गया. पालघर के एसपी ने हादसे में उनकी मौत की पुष्टी की है.

Cyrus Mistry Death: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का रविवार को मुंबई के पालघर में सड़क हादसे में निधन हो गया. पालघर के एसपी ने हादसे में उनकी मौत की पुष्टि की है. ये हादसा तब हुआ जब साइरस मिस्त्री अपनी मर्सिडीज कार से अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे और कार एक डिवाइडर से टकरा गई. एक्सीडेंट के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. ये हादसा मुंबई अहमदाबाद हाइवे पर सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ. आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे यह दुर्घटना हुई है. कार में कुल चार लोग सवार थे. साइरस मिस्त्री के अलावा इस हादसे में जहांगीर दिनशा पंडोल की भी मौत हो गई है.

वहीं एक महिला अनायता पंडोले और दरीयस पांडोले घायल हो गए हैं. दोनों घायलों को वापी के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. साइरस मिस्त्री का शव फिलहाल कासा अस्पताल, पालघर में है. सायरस मिस्त्री के पार्थिव शरीर को एयरलिफ्ट कर मुंबई लाने की योजना है. मुंबई के जेजे अस्पताल में उनका पोस्ट्मर्टम हो सकता है. सायरस मिस्त्री का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट होगा या सड़क के रास्ते लाया जाएगा, इसपर निर्णय लिया जा रहा है.

कब हुआ ये हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार कोई महिला चला रही थी. इस हादसे में दो लोगों मौके पर ही मौत हो गई जिनमें से साइरस मिस्त्री एक हैं. ये हादसा दोपहर करीब 3 बजे के आसपास हुआ है. कार पुल से पहले डिवाइडर से टकराई थी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नदी के पहले पुल पर एक डिवाइडर था, कार काफी तेज रफ्तार में थी और अचानक वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. 

क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
साइरस मिस्त्री की मौत के बाद बड़ी-बड़ी हस्तियों ने उनको याद किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी साइरस मिस्त्री की मौत पर दुख जताया है. पीएम ने ट्वीट कर लिखा, "साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है. वह एक होनहार व्यवसायी थे, जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे. उनका निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है. उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं. उनकी आत्मा को शांति मिले."

टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे साइरस
साइरस के निधन के बाद उनके परिवार में अब उनकी मां पेरिन डुबास, उनकी दो बहनें लैला मिस्त्री और अलु मिस्त्री रह गईं हैं. इस साल की शुरूआत में ही उनके पिता पालोनजी मिस्त्री का निधन हो गया था. वह टाटा ग्रुप के छठे चेयरमैन थे. दिसंबर 2012 में उनको रतन टाटा ने टाटा ग्रुप का चेयरमैन बनाया था.

2016 में उनको उनके पद से हटा दिया गया था. अचानक पद से हटाए जाने की वजह से उन्होंने कोर्ट का भी रुख किया था और वह राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण गये थे जहां उनके पक्ष में फैसला आया था. हालांकि इस फैसले के बाद रतन टाटा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. 

ये भी पढ़ें- 

Cyrus Mistry: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का कार दुर्घटना में हुआ निधन, जानिए कितनी सुरक्षित थी ये कार

Cyrus Mistry Death: साइरस मिस्त्री के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- यह उद्योग जगत के लिए बड़ा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget