एक्सप्लोरर

'... उन्हें अल्लाह ने सजा दी है', तस्लीमा नसरीन ने क्यों कही ये बात, बोलीं- रुश्दी ने तो माफी मांगी

Taslima Nasrin: चर्चित लेखिका तस्लीमा नसरीन हाल ही एक बार सुर्खियों में आई थीं जब वह एक मेडिकल क्राइम का शिकार हुईं. उन्हें कट्टरपंथियों ने नसीहत भी दे डाली.

Taslima Nasrin: बांग्लादेशी मूल की लेखिका तस्लीमा नसरीन अपने लेखन को लेकर हमेशा से कट्टरपंथियों के निशाने पर रही हैं. उनके लिखे से कट्टरपंथी इतना तिलमिलाए कि उन्हें अपना मुल्क छोड़ना पड़ा. फिलहाल वह भारत में निर्वासित जीवन जी रही हैं. उनकी तुलना कभी-कभी विख्यात लेखक सलमान रुश्दी से भी की जाती है, लेकिन तस्लीमा खुद इस तुलना को गलत मानती हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने इसकी वजह भी बताई है

हाल ही में तस्लीमा नसरीन ने एक मीडिया संस्थान को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपने साथ हुए मेडिकल क्राइम और जिंदगी को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि वह घुटने का इलाज करा रही थीं, लेकिन कूल्हे की हड्डियों को काटकर अलग कर दिया गया. इसके चलते वह बिस्तर पर कैद होकर रह गई हैं.

क्या हुआ था?
तस्लीमा ने बताया कि जनवरी में वह लड़खड़ाकर गिर गई थी जिसके चलते उनके घुटने में चोट आई थी. वह इलाज कराने के लिए गईं, जहां उन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई. जब ऑपरेशन हुआ तो पता चला कि घुटने की जगह उनके कूल्हे ही हटा दिए गए हैं. 

कट्टरपंथियों दे रहे ये नसीहत
इस घटना के बाद तस्लीमा नसरीन के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ कट्टरपंथियों ने खुशी भी जताई. तस्लीमा ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में लिखा तो मेरा गलत ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को बधाई दी जाने लगी. कट्टरपंथियों को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी मानते हैं कि उन्हें अल्लाह ने सजा दी है. यही नहीं, उन्हें 'अपने गुनाहों के लिए' माफी मांगने को भी कहा जा रहा है. तस्लीमान नसरीन ने बताया कि उन्हें आज भी कट्टरपंथियों से खतरा रहता है.

सलमान रुश्दी ने माफी मांगी
इस दौरान जब उनके लेखन को लेकर सलमान रुश्दी से तुलना हो गई तो उन्होंने इसे सिरे से खारिज कर दिया. तस्लीमा ने कहा कि सलमान रुश्दी और उनके लेखन में कोई समानता नहीं है. उन्होंने सलमान रुश्दी को फिक्शन लेखक बताते हुए कहा कि वह महिला अधिकारों का हिमायती लेखन करती हैं. उन्होंने कहा कि अपने लिखे के लिए उन्होंने कभी माफी नहीं मांगी है, लेकिन सलमान रुश्दी ने माफी मांगी. 

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान के कराची में पुलिस मुख्यालय पर हमला, 4 लोगों की मौत, 19 घायल, तीनों आतंकी भी ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget