एक्सप्लोरर

Karachi Police Head Quarter Attack: पाकिस्तान के कराची में पुलिस मुख्यालय पर हमला, 4 लोगों की मौत, 19 घायल, तीनों आतंकी भी ढेर

Pakistan Police Station: कराची में पुलिस मुख्यालय में घुसे तीनों आतंकियों को सुरक्षा बलों ने करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद मार गिराया. रात करीब 10:35 बजे पुलिस मुख्यालय पुलिस के कब्जे में था.

Karachi Police Head Quarter Attack: पाकिस्तान के कराची में आतंकवादियों ने शुक्रवार शाम पुलिस मुख्यालय पर हमला किया. इस हमले में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 19 लोगों के घायल होने की खबर है. यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है. हालांकि देर रात करीब 10:35 बजे पुलिस और सुरक्षा बलों ने पुलिस मुख्यालय को आतंकवादियों से खाली करा लिया. पुलिस ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया और इमारत को फिर से अपने कब्जे में ले लिया.

सिंध सरकार के प्रवक्ता मुर्तजा वहाब ने ट्विटर पर रात 10:42 बजे लिखा, "मैं अब पुष्टि कर रहा हूं कि कराची पुलिस कार्यालय (केपीओ) भवन को आतंकवादियों से साफ कर दिया गया है. हमारे जवानों ने तीन आतंकवादियों को ढेर किया है. जियो न्यूज से अलग से बात करते हुए उन्होंने दोहराया कि इमारत को सुरक्षित कर लिया गया है.”

टोयोटा कोरोला कार से आए थे आतंकी

इस ऑपरेशन की अगुवाई करने वाले वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल डीआईजी पूर्वी मुकद्दस हैदर ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि “कुल तीन हमलावर टोयोटा कोरोला कार में सवार होकर केपीओ पहुंचे थे. हमलावरों में से एक ने इमारत की चौथी मंजिल पर खुद को उड़ा लिया जबकि दो अन्य आतंकियों को हमारे जवानों ने छत पर गोली मारकर ढेर किया.” कराची पुलिस के प्रवक्ता ने भी आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा “यह एक बड़ा ऑपरेशन था जिसमें दक्षिण और पूर्व के डीआईजी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने रेंजर्स और सेना के साथ भाग लिया था. अल्लाह की कृपा से केपीओ और आसपास के इलाकों को पूरी तरह से आतंकवादियों से मुक्त करा लिया गया है.”

शाम को अलग-अलग जगहों पर फायरिंग की मिली थी सूचना

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7:15 बजे पाकिस्तान एयरफोर्स के फैसल बेस सहित कई रणनीतिक प्रतिष्ठानों के साथ कराची के मुख्य मार्ग - शरिया फैसल पर गोलीबारी की सूचना मिली थी. इसके बाद अतिरिक्त पुलिस दल और रेंजरों को मौके पर बुलाया गया. हालांकि पहला हमला शाम करीब 7:10 बजे हुआ. उन्होंने कहा कि जिस वक्त आतंकवादी पुलिस मुख्यालय में घुसे तब पुलिस अंदर नहीं थे. वह अभी कराची से बाहर हैं. बताया गया है कि पुलिस मुख्यालय में घुसने के बाद आतंकवादी बाहर भी अलग-अलग तरफ फायरिंग कर रहे थे. 

पूरी तैयारी के साथ आए थे आतंकवादी

साउथ जोन के डीआईजी इरफान बलूच ने बताया कि रेंजर्स और क्विक रिस्पॉन्स फोर्स (क्यूआरएफ) के अलावा पूरे शहर के पुलिस बल को घटनास्थल पर बुलाया गया था. हमलावरों ने हथगोले भी फेंके थे. हमलावर पूरी तरह तैयार होकर आए थे और हमारा कड़ा मुकाबला कर रहे थे.

जेपीएमसी में 4 लोगों की हुई मौत

सिंध स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता मेहर खुर्शीद ने बताया कि जिन्ना पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) में लाए गए चार लोगों की मौत हो गई जबकि 19 घायलों का इलाज चल रहा है. इससे पहले सिंध सरकार के प्रवक्ता मुर्तजा वहाब ने मृतकों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मरने वालों में दो पुलिसकर्मी, एक रेंजर अधिकारी और एक आम नागरिक शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:Pakistan Police Station: पहले मस्जिद तो अब पुलिस स्टेशन, TTP आतंकियों ने कैसे खेला पाकिस्तान में खूनी खेल, देखिए तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget