एक्सप्लोरर

Target Killings In Kashmir: जम्मू कश्मीर में टारगेट किलिंग पर सख्त हुआ प्रशासन, ऑनलाइन क्लास कराने के दिए निर्देश

इसके अलावा घाटी में बारामुला के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने शहर के पांच निजी स्कूलों और दो सरकारी उच्च माध्यमिक संस्थानों के प्रिंसिपल को लिखित आदेश देते हुए इस आदेश का पालन करने को कहा है. 

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के बारामूला (Baramulla) जिले में शिक्षा विभाग (Education DEpartment) ने सूबे में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों को अल्पसंख्यक छात्रों (Minority Students) को ऑनलाइन माध्यम (Online Medium) से पढ़ाई कराने के निर्देश दिए हैं. यह कदम कश्मीर के अलग-अलग जिलों में एक प्रवासी स्कूल शिक्षिका, एक बैंक अधिकारी और एक प्रवासी मजदूर की हत्या के कुछ दिनों बाद उठाया है.

इसी तर्ज पर जम्मू कश्मीर के अन्य जिलों जहां पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहते हैं, उनको भी सरकार ने इसी तर्ज पर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा घाटी में बारामुला के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने शहर के पांच निजी स्कूलों और दो सरकारी उच्च माध्यमिक संस्थानों के प्रिंसिपल को लिखित आदेश देते हुए इस आदेश का पालन करने को कहा है. 

अल्पसंख्यक छात्रों के लिए दिया गया ये आदेश?
सर्कुलर के अनुसार अल्पसंख्यक समुदाय (सिख / कश्मीरी हिंदू) के छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया गया है ताकि उनको जरूरी स्कूली शिक्षा की गतिविधियों के साथ फिर से जोड़ा जा सके, जब तक कि उनकी वर्तमान स्थिति सामान्य नहीं हो जाती. इस मामले में जारी ऑफिशियल लेटर में कहा गया है कि छात्रों की शिक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है.

इसके अलावा उनकी सुरक्षा भी बहुत जरूरी है. इसलिए इन स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन के लिए छात्रों के अनुकूल ऑनलाइन प्लेटफार्मों का उपयोग करने के अलावा छात्रों का तत्काल डेटाबेस तैयार करने और कक्षा-वार व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए कहा गया है.

क्या कहती है आधिकारिक विज्ञप्ति?
आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रत्येक विषय में छात्रों के सीखने के स्तर का आकलन वस्तुतः गूगल फॉर्म के माध्यम से किया जाना चाहिए और इसका रिकॉर्ड एक रजिस्टर में सेव करके रखना चाहिए.  जिला शिक्षा अधिकारियों ने स्कूली शिक्षकों से कहा है कि वे अपने सिलेबस के अनुसार ऑनलाइन शिक्षण और ई-सामग्री के लिए अपनी कार्य योजना पहले से तैयार करें ताकि छात्र आसानी से कॉन्सेप्ट को समझ सकें.

आदेश में कहा गया है कि छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति (Online Attendance) रजिस्टर में दर्ज की जाएगी जो ऑफलाइन मोड (Offline Mode) में शामिल होंगे. सीईओ बारामूला (CEO Baramulla) ने स्कूलों को इस आदेश कर पालन कर इसकी जानकारी एक दिन के भीतर सीईओ कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है.

Rajya Sabha Election: शिवसेना ने विधायकों को होटल में किया शिफ्ट, क्या क्रॉस वोटिंग का है डर?

Delhi Metro: ब्लू लाइन पर घंटों मेट्रो सेवा प्रभावित रहने से यात्री परेशान, इससे पहले नहीं देखी होंगी ऐसी तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत
चीन-रूस से तनातनी, जापान की सेना मिसाइल लॉन्च की ट्रेनिंग के लिए आएगी भारत

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget