एक्सप्लोरर

IAF Chopper Crash: कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे वाली जगह से मिला ब्लैक बॉक्स, खुल सकते हैं हादसे के राज

Coonoor IAF Chopper Crash: हेलिकॉप्टर क्रैश होने की वजह से देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत 13 लोगों की मौत हो गई है.

Tamil Nadu IAF Chopper Crash: तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना के हेलिकॉप्टर Mi-17 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किस वजह से ये हादसा हुआ है. लेकिन, अब इस हादसे की वजह सामने आ सकती है. घटनास्थल से ब्लैक बॉक्स बरामद हो गया है. बुधवार को हेलिकॉप्टर क्रैश होने की वजह से देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत 13 लोगों की मौत हो गई है. इस पर कुल 14 लोग सवार थे.

इसे पहले, वायुसेना अध्यक्ष वी.आर. चौधरी ने तमिलनाडु के डीजीपी सी. शैलेन्द्र बाबू के साथ कुन्नूर में घटनास्थल का गुरुवार की सुबह मुआयना किया. इधर, हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत की मौत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसद के दोनों सदनों में बयान देंगे. बिपिन रावत को इस वक्त वेलिंग्टन में श्रद्धांजलि दी जा रही है. बिपिन रावत समेत सभी 13 पार्थिव शरीर आज दिल्ली लाए जाएंगे. जनरल रावत का शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा.   

हेलिकॉप्टर हादसे से देश में शोक की लहर

इससे पहले, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई मुख्यमंत्रियों समेत विभिन्न दलों के तमाम राजनेताओं ने जनरल रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया और एक उत्कृष्ट सैनिक के तौर पर उनकी सराहना की. प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट कर कहा, ‘‘जनरल रावत एक उत्कृष्ट सैनिक थे. एक सच्चे देशभक्त के रूप में उन्होंने सुरक्षा तंत्र और हमारे सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण में बहुत बड़ा योगदान दिया. रणनीतिक मामलों में उनकी दूरदृष्टि असाधारण थी. उनके निधन ने मुझे गहरा सदमा पहुंचाया है. ओम शांति.’’ प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली रक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी गई और मंत्रिमंडल के शीर्ष सदस्यों ने जनरल रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि उनका असामयिक निधन सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है. भारतीय वायु सेना ने कहा कि जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और हेलिकॉप्टर में सवार 11 अन्य लोगों की बुधवार को तमिलनाडु में कुन्नूर के पास एक दुर्घटना में मौत हो गई. राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "तमिलनाडु में एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हेलिकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के 11 अन्य कर्मियों के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ."

ये भी पढ़ें:

CDS Bipin Rawat Death: तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना के Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश पर आज संसद में बयान देंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

IAF Helicopter Crash: हेलिकॉप्टर क्रैश, हादसा या साजिश? पूर्व ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने जताया शक, कहा- NIA जांच करे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jantar Mantar Protest: खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
खाने-पीने के वीडियो पर घिरे अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई, जानें सोनम वांगचुक को लेकर क्या कहा?
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
बीजेपी समर्थकों ने किया टीएमसी रैली पर अटैक, महिलाओं को पीटा... ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
युवाओं को साधने के लिए BJP पंडित दीनदयाल के नाम से चला रही अभियान, अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रतिभागी जुड़े
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती

वीडियोज

Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
US-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
यूएस-ईरान की नई टेंशन से गर्त में जाएगा पाकिस्तान! एक्सपर्ट का बड़ा दावा, कहा- 'अब शहबाज के सामने...'
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget