एक्सप्लोरर

IAF Helicopter Crash: हेलिकॉप्टर क्रैश, हादसा या साजिश? पूर्व ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने जताया शक, कहा- NIA जांच करे

Sudhir Sawant Statement: पूर्व ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने आरोप लगाते हुए कहा कि हेलिकॉप्टर क्रैश हादसा नहीं साजिश है.

Former Brigadier Sudhir Sawant On Helicopter Crash: बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना के हेलिकॉप्टर क्रैश में देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया. हादसे में उनके साथ उनकी पत्नी और अन्य 11 लोगों की भी मौत हो गई. जिस वक्त हादसा हुआ, हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे, जिनमें से 13 की मौत हो गई जबकि एक ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

साजिश का शक, NIA से जांच की मांग
बुधवार को पूरे देश में इसी को लेकर हलचल रही. इसी बीच अब इस घटना में साजिश का भी शक जताया जा रहा है. पूर्व ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने हेलिकॉप्टर क्रैश मामले में साजिश का शक जताया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह हादसा नहीं साजिश है. LTT के स्लीपर सेल इसके पीछे हो सकते हैं क्योंकि जहां हादसा हुआ है वह LTT का ही इलाका है. पूर्व ब्रिगेडियर सुधीर सावंत ने घटना की NIA से जांच कराने की मांग की है.

वायुसेना ने दिया जांच का आदेश
हादसे के तुरंत बाद ही वायुसेना ने जांच का आदेश दे दिया था. अब वायुसेना अपने स्तर पर हादसे के कारणों का पता लगा रही है. हालांकि, यह हादसा कैसे हुआ और इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है, इसे लेकर अभी तक वायुसेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. बता दें कि जब हादसा हुआ तब जनरल बिपिन रावत वेलिंगटन (नीलगिरी पहाड़ी) स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टॉफ कॉलेज (डीएसएससी) जा रहे थे, जहां उन्हें शिक्षकों और छात्रों को संबोधित करना था. 

Mi-17V5 में सवार थे रावत
जनरल बिपिन रावत दुर्घटनाग्रस्त हुए वायुसेना के एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर में सवार थे. उनके साथ उनकी पत्नी भी थीं. वायुसेना की तरफ से बताया गया कि इस दुर्घटना में डीएसएससी के डायरेक्टिंग स्टाफ ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह एससी घायल हैं और फिलहाल सैन्य अस्पताल, वेलिंगटन में उनका उपचार चल रहा है. वायुसेना ने ट्वीट कर बताया, “बहुत ही अफसोस के साथ इसकी पुष्टि हुई है कि दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हेलिकॉप्टर सवार जनरल बिपिन रावत, मधुलिका रावत और 11 अन्य की मृत्यु हो गई है.”

कब हुआ हादसा?
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि निकटवर्ती कोयंबटूर के सुलुर वायुसैनिक अड्डे से रावत और अन्य को लेकर हेलिकॉप्टर ने पूर्वाह्न 11 बजकर 48 मिनट पर उड़ान भरी थी और उसे 45 मिनट बाद उधगमंडलम में वेलिंगटन के डीएसएससी में उतरना था. उन्होंने बताया कि दुर्घटना दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर हुई. इससे पहले सीडीएस दिल्ली से पूर्वाह्न 11 बजकर 34 मिनट पर एंबरर विमान से वायुसेना के अड्डे पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें: 

CDS Bipin Rawat Helicopter Crash: जनरल बिपिन रावत को ले जा रहा IAF हेलीकॉप्टर कून्नूर में क्रैश, जानें कौन-कौन थे सवार

Bipin Rawat Helicopter Crash Photos: धूं-धूं कर जलता हेलीकॉप्टर, चारों तरफ अफरा-तफरी, देखें आर्मी चॉपर क्रैश की तस्वीरें-वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
बंगाल में फिर होगी SIR? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'पिछली बार यह प्रक्रिया...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'

वीडियोज

सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Embed widget