एक्सप्लोरर

Delhi: तमिलनाडु में मॉडल स्कूल बनकर तैयार, एमके स्टालिन के बुलावे पर उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे सीएम केजरीवाल

अप्रैल 2022 में तमिलनाडु के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एम.के स्टालिन ने दिल्ली आकर दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक और स्कूलों का दौरा किया था.

Tamil Nadu: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के शिक्षा मंत्री ने आज दिल्ली आकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और मॉडल स्कूलों के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया. सीएम अरविंद केजरीवाल ने तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu) के शिक्षा मंत्री का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के निमंत्रण पर सीएम अरविंद केजरीवाल आगामी 5 सितंबर को तमिलनाडु सरकार द्वारा दिल्ली के शिक्षा मॉडल को अपनाते हुए शुरू किए जा रहे 26 स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, 15 मॉडल स्कूलों के अलावा पुधुमई पेन थित्तम स्कीम के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे.

एक दूसरे के अच्छे कामों को सीखकर बढ़ेंगे आगे
तमिलनाडु सरकार लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए पुधुमई पेन थित्तम स्कीम के तहत हर महीने एक हजार रुपए देगी. इस संबंध में सीएम अरविंद केजरीवाल का कहना है कि जब हम लोग आपस में एक-दूसरे के अच्छे कामों से सीखकर आगे बढ़ेंगे, तभी देश तरक्की करेगा.

तमिलनाडु सरकार के शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने ट्वीट कर कहा कि मैं मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के निर्देशानुसार आज दिल्ली आकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मिला और उनको पुधुमई पेन थित्तम स्कीम, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और मॉडल स्कूलों के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर आने के लिए निमंत्रित किया.’’ 

क्या है तमिलनाडु सरकार की स्कीम?
तमिलनाडु सरकार के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं एमके स्टालिन को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे अगले सप्ताह तमिलनाडु का आने के लिए आमंत्रित किया. मैं तमिलनाडु के लोगों की शिक्षा क्रांति की यात्रा में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं.’’

सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि तमिलनाडु सरकार पुधुमई पेन थित्तम स्कीम के तहत तमिलनाडु सरकार उच्च शिक्षा सहायता के रूप में लड़कियों को 1,000 रुपए प्रति माह देगी. दिल्ली की तरह तमिलनाडु सरकार अब 26 स्टेट ऑफ आर्ट स्कूल ऑफ एक्सीलेंस लांच कर रही है और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की पेशकश के लिए 15 स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में उन्नयन किया जा रहा है.

CM एमके स्टालिन ने केजरीवाल सरकार के स्कूलों का किया था दौरा
एक अप्रैल 2022 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने दिल्ली आकर केजरीवाल सरकार के स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक का दौरा किया था और दिल्ली के शिक्षा मॉडल को देखकर बेहद प्रभावित हुए थे. उस दौरान सीएम एम.के. स्टालिन ने दिल्ली सरकार के स्कूलों की बिल्डिंग, हैप्पीनेस क्लास आदि देखा था और बच्चों से भी मिले थे.

साथ ही, बिजनेस ब्लास्टर की टीम ने उनसे अपना अनुभव साझा किया था. बच्चों के अंदर आए आत्म विश्वास को देखकर सीएम एम.के. स्टालिन काफी प्रभावित हुए थे. स्कूल का दौरा करने के उपरांत सीएम ए.के. स्टालिन ने कहा था कि दिल्ली सरकार के स्कूल बहुत ही बेहतरीन हैं. मैं भी बहुत जल्द तमिलनाडु में इसी तरह का मॉडल स्कूल बनाने की योजना बना रहा हूं.

उस दौरान सीएम एमके स्टालिन ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को अपने यहां आने के लिए निमंत्रित भी किया था और सीएम अरविंद केजरीवाल ने तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के निमंत्रण को स्वीकार किया था. उसी परिप्रेक्ष्य में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के निर्देश पर शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी ने दिल्ली आकर आज सीएम अरविंद केजरीवाल को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, मॉडल स्कूल और पुथुमाई पेन हित्तम स्कीम के शुभारम्भ समारोह अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर आने के लिए निमंत्रित किया है. 

मॉडल स्कूल
तमिलनाडु सरकार के मॉडल स्कूल आवासीय हैं. इन स्कूलों का प्राथमिक फोकस यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी स्कूलों के छात्र स्टीम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, कला और चिकित्सा) में व्यावसायिक पाठ्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश करें. वर्तमान में, कक्षा 9, 10, 11 और 12 के छात्र पूरे राज्य में स्थित 10 मॉडल स्कूलों में पढ़ रहे हैं, जो अक्टूबर 2021 से काम कर रहे हैं. मॉडल स्कूल पहल को अब राज्य भर में 15 और स्थानों पर बढ़ाया जा रहा है. इसके लिए तमिलनाडु सरकार ने 125 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है.

स्कूल ऑफ एक्सीलेंस
प्रदेश के प्रमुख निगमों और नगर पालिकाओं के 26 स्कूलों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बदलने के लिए चुना गया है. ये 26 स्कूल ऐसे मंच के रूप में काम करेंगे जो प्रतिभाओं को निखारेंगे, खेल भावना और परिश्रम की भावना का पोषण करेंगे. साथ ही, आंतरिक और बाहरी अवसरों के लिए एक्सपोजर प्रदान करेंगे, जिससे छात्रों और शिक्षकों के ज्ञान का विस्तार होगा. 

इस विजन को साकार करने की दिशा में एक मजबूत नींव रखने और सीखने की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के बुनियादी ढांचे को उन्नत किया जाएगा. प्रत्येक स्कूल को छात्र-शिक्षक के अनुपात में आवश्यकता के अनुसार अच्छी तरह से सुसज्जित कक्षाएं प्रदान की जाएंगी. स्मार्ट क्लासरूम और तमिलनाडु की नेटवर्क वाली हाई-टेक लैब की अनूठी पहल छात्रों को उनके सीखने की अवस्था को तेज करने के लिए डिजिटल सामग्री के साथ रचनात्मक और योगात्मक आकलन के माध्यम से तैयार करने के अवसर प्रदान करेगी.

क्या है पुधुमई पेन थित्तम स्कीम
सरकारी स्कूलों में उच्च शिक्षा में छात्राओं का नामांकन लड़कों के अनुपात बहुत कम है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों के बीच उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए तमिलनाडु सरकार की मूवलुर रामामिरथम अम्मैयार विवाह सहायता योजना को मूवलुर रामामिरथम अम्मैयार उच्च शिक्षा आश्वासन योजना के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है.

सरकारी स्कूलों (Government Schools) में कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाली सभी छात्राओं को उनकी स्नातक डिग्री, डिप्लोमा और आईटीआई पाठ्यक्रमों को बिना किसी रूकावट के पूरा होने तक उनके बैंक खाते में 1,000 रुपए प्रतिमाह भुगतान किया जाएगा.

'ऐसा कोई समूह है ही नहीं'- गुलाम नबी आजाद की G-23 नेताओं से मुलाकात के बाद जयराम रमेश

Amit Shah: '6 साल से अधिक सजा वाले अपराधों में फॉरेंसिक जांच जरूरी', अमित शाह ने दिल्ली पुलिस को दिए निर्देश

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में हंगामा, रिजिजू बोले- माफी मांगें
LIVE: प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में हंगामा, रिजिजू बोले- माफी मांगें
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
'ऐसे स्वागत हुआ जैसे पाकिस्तान...', धर्मेंद्र प्रधान को लेकर बोले गौरव गोगोई
'ऐसे स्वागत हुआ जैसे पाकिस्तान...', धर्मेंद्र प्रधान को लेकर बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget