एक्सप्लोरर

देशभर में आज से खुले ऐतिहासिक स्मारक, लेकिन ताजमहल के दीदार के लिए करना होगा और इंतजार

सरकार ने 6 जुलाई से ताजमहल और बाकी ऐतिहासिक स्मारक को खोलने का निर्णय लिया था, लेकिन बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते आगरा प्रशासन ने फिलहाल स्मारक न खोले जाने का निर्णय लिया है.

आगरा: देश में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित स्मारक आज से लोगों के लिए खोल दिए गए हैं. लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए आगरा जिला प्रशासन ने अभी ताजमहल और ऐतिहासिक इमारतों को बंद रखने का फैसला किया है. आगरा के सभी संरक्षित ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल, आगरा किला, अकबर का मकबरा और सिकंदरा कंटेनमेंट जोन में आ रहे हैं.

 

टूर गाइड निराश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजमहल दौरे के दौरान उनके टूर गाइड नीतिन सिंह ने कहा, 'ताजमहल के न खुलने से बड़ी निराशा हुई है. अगर ताजमहल खुलता तो पर्यटन से जुड़े जितने भी लोग हैं, उनको रोजगार मिलता. ताजमहल जितना जल्दी हो सके खोला जाना चाहिए जिससे एक सकारात्मक संदेश जाए.'

दरअसल, केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्रालय ने बीते सप्ताह एएसआई इमारतों को सुरक्षा और एसओपी का ध्यान रखते हुए छह जुलाई से खोलने के इजाजत दिए थे. लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि आगरा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. यहां बीते 24 घंटों में 55 नए मामले आए हैं और कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1300 के करीब हो गई है. वहीं शहर में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 71 हो गई है. 90 लोगों की इस महामारी से अबतक मौत हो चुकी है.

110 दिन से बंद है ताजमहल सालाना 70 लाख से अधिक पर्यटक ताजमहल का दीदार करते हैं. 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एंट्री फ्री है. लेकिन ताजमहल पिछले 110 दिनों से बंद है. कोरोना मामलों में तेजी के कारण, भारत के सबसे अधिक देखा जाने वाले स्मारक ताजमहल को मार्च के अंतिम सप्ताह में बंद कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें- Coronavirus: दुनियाभर में अबतक 1.15 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित, 5.36 लाख की हुई मौत केंद्र सरकार के वैज्ञानिक ने कोरोना वैक्सीन पर कहा- कोवेक्सिन और जाइकोव-डी का परीक्षण महामारी के ‘अंत की शुरुआत’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget