एक्सप्लोरर

Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल केस में सुधांशू त्रिवेदी का CM केजरीवाल से सवाल- अपॉइंटमेंट नहीं था तो लिस्ट जारी कर दीजिए

Swati Maliwal Assault Case: भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने स्वाति मालीवाल से बदसलूकी के मामले दिल्ली सीएम केजरीवाल से सवाल किए और जवाब मांगा है.

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी के के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने CM केजरीवाल पर कई आरोप लगाए.

BJP प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आज (21 मई) प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए यह कहा कि आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के घर हुई घटना पार्टी की असलियत को उजागर करती है. 8 दिन बीत जाने के बावजूद भी कई ऐसे सवाल है, जो दिल्लीवासियों के मन में आ रहे हैं.

बिना अपॉइंटमेंट लेने पर क्या ऐसा करेंगे दिल्ली सीएम

सुधांशु त्रिवेदी ने CM केजरीवाल से सवाल करते हुए कहा हर मुख्यमंत्री के हर दिन का दैनिक कार्यक्रम जारी होता है. यदि आप मुख्यमंत्री आवास में नहीं थे तो उस दिन का दैनिक कार्यक्रम जारी कर दीजिए या तो इस बात को स्वीकार करिए कि आप आवास में थे और मिलना नहीं चाहते थे. उन्होंने आगे कहा, आप अपॉइंटमेंट लिस्ट को जारी कर दीजिए और बता दीजिए कि आपका उनके साथ कोई अपॉइंटमेंट ही नहीं था. अगले सवाल में उन्होंने कहा कि अगर अपॉइंटमेंट नहीं था तो स्वाति मालीवाल अंदर कैसे आ गई. 

सिक्योरिटी का प्रोटोकॉल तोड़ने पर क्या हुई कार्रवाई

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि हम और आप में से अगर कोई भी किसी मुख्यमंत्री आवास पर जाता है और अगर उसका अपॉइंटमेंट नहीं होता है तो वह दरवाजे से ही लौटा दिया जाता है. बस इतना बता दीजिए कि वह अंदर कैसे पहुंचीं.

जेल पहुंते विभव कुमार

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि की विभव कुमार जो जेल में है आज की तारीख में वह ना किसी सरकारी पद पर हैं ना राजनीतिक पद पर है. अगर विभव कुमार मुख्यमंत्री आवास में थें तो क्या उनका कोई अपॉइंटमेंट था? इस घटना के बाद अचानक विभव कुमार गायब हो जाते हैं और दिखते हैं लखनऊ में. उसके बाद फिर से उनका अता पता नहीं चल पाता है और सीधा दिल्ली सीएम आवास में मिलते हैं. 

संंजय सिंह ने स्वीकारा दुर्व्यवहार का मामला

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की एक महिला सांसद ने अपनी दुर्व्यवहार की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई और AAP संसदीय दल के नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद कहा कि दुर्व्यवहार हुआ है. सुधांशु त्रिवेदी ने यह भी पूछा कि क्या इन सबके बाद आपकी पार्टी ने किसी प्रकार की कोई जांच गठित की और अगर नहीं गठित की तो किस आधार पर आपके नेता निष्कर्ष निकाल रहे हैं. 

सांसद के साथ फिजिकल मैंन हैंडलिंग हुई- सुधांशु त्रिवेदी

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, हम अक्सर ऐसा देखते हैं कि अगर किसी राज्य में किसी पार्टी की सरकार है तो दूसरे दल के संसद के साथ दुर्व्यवहार होने की घटनाएं आई है, लेकिन यह भारत के इतिहास का एक अद्भुत और विचित्र उदाहरण है, जिस दल की सरकार है उसी दल के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट के साथ फिजिकल मैन हैंडलिंग हुई है और वह भी सीएम के आवास पर.

यह भी पढ़ें- Rajiv Gandhi Death Anniversary: 'आपका सपना पूरा करना मेरी जिम्मेदारी', कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी को भावुक मन से किया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
'सम्मान की रक्षा...', वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा कदम, पारित किया प्रस्ताव
'सम्मान की रक्षा...', वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा कदम, पारित किया प्रस्ताव
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget