एक्सप्लोरर

Kanpur Encounter मामले में हुई बड़ी कार्रवाई, चौबेपुर का पूर्व एसओ विनय तिवारी गिरफ्तार

कानपुर शूटआउट मामले में चौबेपुर के पूर्व एसओ विनय तिवारी और बीट इनचार्ज केके शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये दोनों एनकाउंटर के वक्त मौजूद थे लेकिन बीच में ही उस जगह को छोड़कर चले गए थे.

कानपुर: कानपुर शूटआउट मामले में चौबेपुर के पूर्व एसओ विनय तिवारी और बीट प्रभारी केके शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूरे कांड में विनय तिवारी की अहम भूमिका बताई जा रही है. विनय तिवारी पर आरोप है कि उन्होंने ही विकास दुबे को खबर दी थी कि पुलिस उसके घर छापा मारने वाली है.

मुठभेड़ के समय पुलिस टीम की जान खतरे में डालने, मौके से फरार होने और विकास दुबे से संबंध होने के आधार पर तिवारी को गिरफ्तार किया गया है. कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया, 'चौबेपुर के पूर्व एसओ विनय तिवारी और बीट इनचार्ज केके शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये दोनों एनकाउंटर के वक्त मौजूद थे लेकिन बीच में ही उस जगह को छोड़कर चले गए थे.'

गौरतलब है कि, कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में हुई घटना के बाद सबसे पहले पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे थे और शक की सुई एसओ चौबेपुर विनय तिवारी पर गयी. विनय तिवारी को निलंबित किया गया. गिरफ्फितारी से पहले विनय तिवारी को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ भी की थी.

आपको बता दें कि इस मामले में एसओ विनय तिवारी, दारोगा कुंवर पाल व केके शर्मा व सिपाही राजीव चौधरी पहले ही निलंबित किए जा चुके हैं. इतना ही नहीं एसएसपी ने पूरे थाने के बाकी 68 स्टाफ को भी लाइन हाजिर कर दिया है. सभी के खिलाफ जांच जारी है. अब चौबेपुर थाने में 55 नए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

अधिकारियों से साठ-गांठ कर बना था एसओ

विनय तिवारी लगभग एक साल पहले चंदौली से कानपुर आया था और यहां पर स्वाट टीम में था. जिसके बाद इसे पहला चार्ज चौबेपुर का मिला. विनय तिवारी कानपुर में कहीं चौकी इंचार्ज तक नहीं रहा, लेकिन अधिकारियों की साठ-गांठ से पहला चार्ज चौबेपुर का मिला.

यही नहीं विनय तिवारी इकलौता ऐसा दरोगा है, जो सबसे ज्यादा समय तक चौबेपुर में तैनात रहा. इसके पीछ विकास दुबे का ही हाथ माना जाता है. विकास का खास होने के कारण ही ये इतने दिन से चार्ज पर था और शिकायत के बाद भी नहीं हटाया गया.

सूत्र बताते हैं कि शिकायतकर्ता राहुल तिवारी ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत की तो एसओ विनय तिवारी विकास दुबे के घर पर समझौता कराने के लिये राहुल को लेकर पहुंच गया. जहां पर विकास ने विनय के सामने राहुल को मारा और जबरन समझौता करवा दिया था. जिसके बाद राहुल ने ये बात आलाधिकारियों को बताई तब मुकदमा दर्ज हुआ.

ये भी पढ़ें.

Kanpur Encounter: हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की सूचना देने वाले को मिलेगा 5 लाख का इनाम, गुर्गा हुआ ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget