एक्सप्लोरर

सुषमा स्वराज का पलटवार, कहा-क्या राहुल गांधी से हिन्दू होने का मतलब जानना होगा ?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पीएम मोदी के हिन्दुत्व पर सवाल उठाने के बाद केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने उनपर जमकर हमला बोला है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि क्या अब राहुल गांधी से हमे हिन्दू होने का मतलब सीखना होगा.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पीएम मोदी के हिन्दुत्व पर सवाल उठाने के बाद केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने उनपर जमकर हमला बोला है. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि क्या अब राहुल गांधी से हमे हिन्दू होने का मतलब सीखना होगा. बता दें कि उदयपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी किसी की नहीं सुनते वह कैसे हिन्दू हैं.

सुषमा स्वराज ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा,'' राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ता उनके धर्म को लेकर दुविधा में हैं. सालों तक पार्टी ने उन्हें एक धर्मनिरपेक्ष नेता के तौर पर पेश किया लेकिन जब चुनाव नजदीक देखा और उन्हें लगा कि हिन्दू बहुसंख्यक हैं तो उन्होंने यह छवी बनाई.''

विदेश मंत्री ने आगे कहा,'' बयान आया है कि वह जनेऊधारी हिन्दू हैं लेकिन मुझे नहीं मालूम था कि जनेऊधारी ब्राह्मण के ज्ञान में इतनी वृद्धी हो गई कि हिन्दू होने का मतलब अब हमे उनसे समझना होगा. भगवान न करे वह दिन आए जब राहुल गांधी से हमे हिन्दू होने का मतलब समझना पड़े.''

सुषमा स्वराज ने आगे कहा,'' कांग्रेस में आत्मविश्वास की कमी है. कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता दुविधा में हैं. काग्रेस पांटों राज्यों के चुनाव में हारने वाली है.'' उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस अपने काम का हिसाब दें.

सुषमा स्वराज के अलावा केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भी कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला करते हुए कहा,'' राहुल गांधी की समस्या यह है कि वे कन्फ़्यूज़्ड गांधी हैं और हमेशा राजनैतिक कारणों से हिंदू की अपियरेंस बदलते रहते हैं न कि प्रतिबद्धताओं से. वे प्रतिबद्धताओं से नहीं बल्कि राजनैतिक कारणों से हिंदू हैं.''

बता दें कि आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तारीफ की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह हिंदू हैं लेकिन वह हिंदुत्व की नींव को नहीं समझते हैं. राहुल ने राजस्थान के उदयपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक असहमति के बावजूद अटल बिहारी वाजपेयी के लिए हमेशा आदर रहा.

राहुल गांधी ने कहा, ''मेरे लिए सबसे ज्यादा दिलचस्पी का विषय है कि हिंदुत्व की नींव क्या है? आप हिंदुत्व को जानिए. गीता में लिखा है कि ज्ञान सबके पास है. ज्ञान आपके चारों तरफ है. ज्ञान इनके पास है, उनके पास है. हर जीव के पास ज्ञान है और हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि सिर्फ मेरे पास ज्ञान है. वो कहते हैं मैं हिंदू हूं और जो हिंदुत्व की नींव है वो उसको नहीं समझते हैं, किस प्रकार के हिंदू हैं?''

राहुल गांधी ने आगे कहा, ''यही विरोधाभास है. मैंने वाजपेयी जी को देखा है. हमारी और उनकी राजनीतिक लड़ाई थी लेकिन उनकी भाषा, उनका अंदाज, उनके लिए आदर अलग है. हम उनसे राजनीतिक तौर पर असहमत थे, हमारी राजनीतिक लड़ाई भी थी लेकिन उनका एक व्यक्तित्व था.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन, जानिए मामला
'मम्मी, दरवाजा बंद करके मेरे साथ...', 6 साल के मासूम के साथ घिनौना काम, सुनकर दंग रह गए परिजन
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
बच्चे विदेश में सेटल, पत्नी से तलाक...नोएडा के सिलिकॉन सिटी सोसाइटी के बंद फ्लैट में बुजुर्ग की लाश मिलने पर हड़कंप
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारत और इंग्लैंड का टेस्ट सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बना मैच, लॉर्ड्स में बना 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
सस्पेंस खत्म! कर्नाटक में इस तारीख को हो सकता है कैबिनेट विस्तार, डीके सरकार में खाली हैं 20 मंत्री पद
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Viral Video: जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
जंगली भैंसे का कहर, बेकाबू होकर शख्स को 10 फीट ऊपर उछाला- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Embed widget