एक्सप्लोरर

SC के फैसले के बाद सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने कहा- सीएम नीतीश कुमार का विशेष धन्यवाद

सीबीआई जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने कहा कि हम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेष तौर पर धन्यवाद करते हैं. उन्होंने बाधित प्रक्रिया को गति दी.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में आज अहम फैसला सुनाते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी. शीर्ष अदालत ने कहा कि बिहार सरकार इस मामले को जांच के लिये सीबीआई को सौंपने में सक्षम है.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने बयान जारी किया है. उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी धन्यवाद किया.

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने कहा, ''सुशांत के परिवार का मित्रों, शुभचिंतकों, मीडिया एवं उसके दुनिया भर के करोड़ों फैन्स का हृदय से आभार. सुशांत के प्रति आपके अगाध प्यार और हमारे साथ मजबूती से खड़े होने के लिए हम आपके कृतज्ञ हैं.

परिवार ने आगे कहा, ''हम श्री नीतीश कुमार, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार का विशेष तौर पर धन्यवाद करते हैं. उन्होंने बाधित प्रक्रिया को गति दी. अब जब कि देश की सबसे विश्वसनीय इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी ने काम संभाल लिया है, हमें पूरा विश्वास है कि दोषियों को उनके अपराध की सजा मिलेगी.''

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने कहा, ''हमारा मानना है कि संस्थाओं में लोगों का विश्वास बना रहना चाहिए. आज के घटनाक्रम से प्रजातंत्र में हमारा विश्वास और मजबूत हुआ है. देश से हमारा प्रेम अटूट है. आज और दृढ़ हुआ है.''

सुशांत सिंह राजपूत (34) 14 जून को मुंबई के उपनगर बांद्रा में अपने अपार्टमेन्ट में छत से लटके मिले थे. इस मामले की तभी से मुंबई पुलिस जाच कर रही है. हालांकि जांच से असंतुष्ट अभिनेता के पिता ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई. इसमें अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नामजद किया गया. इसी के खिलाफ रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की. शीर्ष अदालत ने आज अपना फैसला सुनाया.

सुशांत केस पर दिए आदेश में SC ने कहा- 'सच सामने आएगा तो दिवंगत आत्मा को शांति मिलेगी, सत्यमेव जयते'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget