एक्सप्लोरर

Survey: आज हुए लोकसभा चुनाव तो कौन मारेगा बाजी, नीतीश कुमार के जाने से बीजेपी को कितना नुकसान? जानें

Loksabha Election 2024 Survey: सर्वे के अनुसार देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी ही लोगों की सबसे पहली पसंद हैं.

Survey On Loksabha Election 2024: बिहार में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बीजेपी (BJP) से गठबंधन तोड़ने और महागठबंधन के साथ जाने के बाद विपक्षी दलों की एकजुटता की पर नए सिरे से चर्चा शुरू हो गई है. खास कर तब इसे और बल मिला जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के ठीक बाद पीएम मोदी (PM Modi) की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो 2014 में आए वो 2024 के बाद रह पाएंगे या नहीं? उन्हें 2024 की चिंता करनी चाहिए.

इस बीच लोगों के मूड को जानने के लिए इंडिया टुडे ग्रुप ने सी-वोटर के साथ मिलकर सर्वे किया है. सर्वे के मुताबिक, देश में अगर आज लोकसभा के चुनाव होते हैं तो फिर से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की सरकार बनेगी, लेकिन उसे बिहार की राजनीति में हुए बदलाव के कारण खामियाजा उठाना पड़ेगा.

किसको मिलेंगी कितनी सीटें?

इस सर्वे के अनुसार अगर आज लोकसभा के चुनाव हुए तो 543 सीटों में से एनडीए को 286 सीटें, यूपीए को 146 सीटें वहीं अन्य दलों को 111 सीटें मिलेंगी. सर्वे के मुताबिक अगर 1 अगस्त को यानि बिहार में सत्ता परिवर्तन से पहले चुनाव होते तो एनडीए को 307 सीटें, यूपीए को 125 सीटें और अन्य दलों को 111 सीटें मिलतीं. सर्वे के अनुसार नीतीश कुमार से नाता टूटने के कारण बीजेपी को करीब 21 सीटों को नुकसान होता. 

कौन बनेगा देश का प्रधानमंत्री?

इस सर्वे में देश के अगले प्रधानमंत्री को लेकर भी सवाल किया गया. सवाल पूछा गया कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन हो सकता है. इस पर करीब 53 प्रतिशत लोगों ने मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट किया. वहीं इसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रहे जिन्हें 9 प्रतिशत वोट मिले. इनके अलावा तीसरे नंबर पर दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल रहे, उन्हें 7 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया. केजरीवाल के बाद 5 प्रतिशत वोट के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और 3 प्रतिशत वोट के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रहे.

एनडीए का वोट प्रतिशत बढ़ेगा

इस सर्वे में आम चुनाव के वोट प्रतिशत को लेकर भी एक आकंड़ा सामने आया है जिसके अनुसार आज आम चुनाव होने पर एनडीए (NDA) का वोट ज्यादा रहेगा. एनडीए को जहां 41 प्रतिशत वोट मिलेंगे तो वहीं यूपीए (UPA) को 28 प्रतिशत जबकि अन्य पार्टियों को 31 प्रतिशत वोट मिलेंगे. इस सर्वे में करीब सवा लाख लोगों को शामिल किया गया और ये फरवरी और 9 अगस्त 2022 के बीच किया गया है. 

ये भी पढ़ें-

Tejashwi Yadav Exclusive: पीएम चेहरे के सवाल पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पाले में डाली गेंद, जानें क्या बोले?

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में 16 अगस्त को हो सकता है कैबिनेट का विस्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
'BJP फैला रही अफवाह', रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी ने लोगों से की ये अपील
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा
मेघालय में हलचल: 12 में से 11 MLAs के छोड़कर जाने के बाद UDP प्रेसिडेंट का मंत्री पद से इस्तीफा

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget