एक्सप्लोरर

Tejashwi Yadav Exclusive: पीएम चेहरे के सवाल पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पाले में डाली गेंद, जानें क्या बोले?

Tejashwi Yadav Exclusive: एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा दायित्व था कि किसी भी कीमत पर सांप्रदायिक शक्ति बीजेपी बिहार की धरती से बाहर जाए.

Tejashwi Yadav On abp: बिहार में सरकार बदल चुकी है. नीतीश कुमार एक बार फिर से मुख्यमंत्री बने हैं. इस सरकार में नंबर टू आरजेडी नेता तेजस्वी यादव हैं. आज उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व था कि किसी भी कीमत पर सांप्रदायिक शक्ति बीजेपी बिहार की धरती से बाहर जाए. इनका काम जो देश में चल रहा है...झारखंड और महाराष्ट्र में देखिए. जेपी नड्डा ने कहा कि क्षेत्रीय दलों को खत्म कर देंगे. इसका मतलब है कि लोकतंत्र को खत्म कर देंगे. यह लोकतंत्र की धरती बिहार सहने वाला नहीं है.

आरजेडी नेता ने 2024 में विपक्षी एकजुटता और प्रधानमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार की दावेदारी पर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि समान विचारधारा वाले सभी दलों को एकजुट हो जाना चाहिए. जल्द से जल्द रोडमैप बनाया जाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के फैसले पर निर्भर करता है कि वह प्रधानमंत्री के चेहरे होंगे या नहीं. नीतीश कुमार केंद्र में मंत्री रहे हैं. अनुभवी मुख्यमंत्री हैं. काम करने की काबिलियत है. जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन सकते हैं तो कोई भी इस देश का प्रधानमंत्री बन सकता है.

उन्होंने कहा कि सेक्युलरिज्म से कोई समझौता नीतीश कुमार नहीं करते हैं. जब बीजेपी के विधायकों ने बयान दिया मुस्लमानों को लेकर तो हमने नीतीश कुमार को देखा.

10 लाख नौकरी के वायदों पर क्या बोले तेजस्वी?

तेजस्वी यादव ने 10 लाख रोजगार के दावों पर कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत हुई है. मुख्यमंत्री ने भी खुद इसकी बात कही है. हमने नौकरी की बात की है. वो गंभीर हैं. उनके हाथों से होने वाला है.

'ईडी-सीबीआई हमारे घर में दफ्तर खोल ले'

तेजस्वी यादव ने कहा, ''हमलोगों में पहले बिखराव हुआ. गलती थी...हम मानते हैं. लालू यादव और नीतीश कुमार ने महागठबंधन बनाया था. पूरे मन से इस बार गठबंधन हुआ है. नीतीश कुमार निडर होकर फैसला लिया है. ईडी और सीबीआई का डर दिखाया जाता है. मैं उन्हें न्यौता देता हूं कि घर में आकर दफ्तर बना लीजिए.''

उन्होंने मौजूदा सरकार में मंत्रालयों को लेकर कहा कि हम लोग सत्ता के लोभी नहीं हैं. सरकार में आकर ही लोगों के लिए काम करने का मौका मिलता है. हमने कोई विभाग नहीं मांगा है. मुख्यमंत्री को तय करना है. हमारी कार्यक्षमता को जानते हैं. हमारे स्वभाव में बेईमानी नहीं है. हमने उस 18 महीने में किया है.

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में 16 अगस्त को हो सकता है कबिनेट का विस्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, हिमंत बिस्वा सरमा पर भड़की कांग्रेस, कहा- मुसलमानों से नफरत...
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, CM हिमंत बिस्वा पर भड़की कांग्रेस
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Farooq Abdullah Firing: 'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह जामवाल कौन?
'मैं उन्हें 20 साल से मारना चाहता था', फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह कौन?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
‘तुम मुझे मना नहीं कर सकते…’ टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए गौतम गंभीर को किसने किया था 'मजबूर'
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
Tu Yaa Main BO Lifetime Collection: शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
शनाया कपूर-आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ रही फ्लॉप, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन?
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
बिना बिजली के चलती थी दुनिया की पहली लिफ्ट, जानिए इसे बनाने में कितने रुपये हुए थे खर्च?
बिना बिजली के चलती थी दुनिया की पहली लिफ्ट, जानिए इसे बनाने में कितने रुपये हुए थे खर्च?
Video: दूल्हे की शक्ल देख स्टेज पर ही रोने लगी दुल्हन, पिता की पसंद पर नहीं आया ऐतबार, खूब बहाए आंसू
दूल्हे की शक्ल देख स्टेज पर ही रोने लगी दुल्हन, पिता की पसंद पर नहीं आया ऐतबार, खूब बहाए आंसू
Embed widget