एक्सप्लोरर

ABP C Voter Survey: 'राज खुलने का डर या सरकार...', अतीक अहमद की हत्या की वजह क्या मानते हैं लोग? सर्वे में चौंका रहे आंकड़े

Survey On Atiq Ahmed Murder Case: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने त्वरित सर्वे किया है. इसमें कई सवालों को लेकर आम लोगों की राय जानी गई है.

ABP C Voter Survey On Atiq Ahmed Killed: माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल की रात उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) में गोली मारकर हत्या की गई थी. इस दोहरे हत्याकांड को पुलिस की मौजूदगी में कैमरे के सामने अंजाम दिया गया था. इस हत्याकांड से दो दिन पहले ही पुलिस एनकाउंटर में अतीक का बेटा असद मारा गया था. अतीक की हत्या और उसके बेटे असद के एनकाउंटर के बाद यूपी का सियासी माहौल गर्माया हुआ है.

विपक्षी नेता लगातार बीजेपी सरकार पर हमला बोल रहे हैं. ऐसे में जनता की राय जानने के लिए एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने यूपी में सर्वे किया है. सी वोटर ने इस सर्वे में यूपी की जनता से सवाल किया कि अतीक की हत्या की वजह क्या मानते हैं? इस पर लोगों ने जो जवाब दिए वो बेहद चौंकाने वाले हैं. 

सर्वे में मिले चौंकाने वाले जवाब

सर्वे में शामिल होने वाले 29 प्रतिशत लोगों का मानना है कि राज खुलने के डर के कारण ये हत्या की गई. 27 प्रतिशत लोगों का कहना है कि सरकार को बदनाम करने की मंशा से हत्या की गई. 19 प्रतिशत लोगों ने इसे गैंगवार बताया. जबकि 8 प्रतिशत लोगों ने इसे आपसी रंजिश करार दिया. 17 प्रतिशत लोगों ने कहा पता नहीं.

अतीक की हत्या की वजह क्या मानते हैं?

आपसी रंजिश-8%
गैंगवार-19%
राज खुलने का डर-29%
सरकार को बदनाम करने की मंशा-27%
पता नहीं-17% 

क्या हत्या पुलिस की नाकामी?

सर्वे में एक और सवाल किया गया कि अतीक की हत्या क्या पुलिस की नाकामी है? इस पर 35 प्रतिशत लोगों ने कहा कि हां ये पुलिस की नाकामी है. जबकि 33 प्रतिशत लोगों ने नहीं में जवाब दिया. 32 प्रतिशत लोगों ने पता नहीं कहा.

अतीक अहमद की हत्या और उसके बेटे असद के एनकाउंटर के बाद ये त्वरित सर्वे किया है. सी वोटर के इस सर्वे में 1892 लोगों की राय ली गई है. सर्वे कल और आज किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.

नोट: abp न्यूज़ के लिए ये सर्वे सी-वोटर ने किया है. सर्वे के नतीजे पूरी तरह से लोगों से की गई बातचीत और उनके द्वारा व्यक्त की गई राय पर आधारित हैं. इसके लिए abp न्यूज़ ज़िम्मेदार नहीं है. 

ये भी पढ़ें-

Maharashtra Politics: क्या महाराष्ट्र में होगा खेला? अजित पवार ने साफ कर दिया रुख, शरद पवार ने भी दिया बयान | बड़ी बातें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget