एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: क्या महाराष्ट्र में होगा खेला? अजित पवार ने साफ कर दिया रुख, शरद पवार ने भी दिया बयान | बड़ी बातें

Ajit Pawar News: एनसीपी के कद्दावर नेता अजित पवार के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों से महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है. शरद पवार ने भी इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से हलचल मच गई है. एनसीपी (NCP) नेता अजित पवार (Ajit Pawar) के पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं. हालांकि अजित पवार और एनसीपी चीफ शरद पवार (Sharad Pawar) ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है. अजित पवार ने कहा है कि पार्टी में मतभेद की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है, सभी नेता शरद पवार के नेतृत्व में एकजुट हैं. जानिए इस मामले से जुड़ी बड़ी बातें. 

1. बीजेपी में जाने की अफवाहों के बीच मंगलवार (18 अप्रैल) को एनसीपी नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजित पवार का बयान सामने आया. उन्होंने पार्टी छोड़ने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि मेरे बारे में फैली अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है. मैं एनसीपी के साथ हूं और पार्टी के साथ रहूंगा.

2. अजित पवार ने आगे कहा कि मैंने किसी विधायक के हस्ताक्षर नहीं लिए हैं. अब सभी अफवाहें बंद होनी चाहिए. जो खबर दिखाई जा रही है उसमें कोई तथ्य नहीं है. महाराष्ट्र भूषण कार्यक्रम में भीषण गर्मी से कई लोगों की मौत हुई, बेहोश हुए. मैं उद्धव ठाकरे के साथ पीड़ितों से मिलने गया था. 

3. उन्होंने कहा कि मेरे बारे में जो खबर दिखा रहे हैं उसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है. कुछ विधायक अपने क्षेत्र या अपने काम के लिए मिलने आते हैं. इसका मतलब ये नहीं कि वो किसी अन्य कारण से आए हैं. ऐसी खबरों से कार्यकर्ता के मन में भ्रम पैदा होता है. मेरा उनको कहना है कि शरद पवार के नेतृत्व में हम सब साथ हैं. ऐसी खबरों को जानबूझकर फैलाया जाता है. असामयिक बारिश, मंहगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी खबर फैलाई जाती है.

4. अजित पवार से मुलाकात के बाद पार्टी नेता अनिल पाटिल ने कहा कि आज मैंने उस न्यूज के बारे में चर्चा की, जो 2-3 दिन से चल रही थी. जो न्यूज में चल रहा है वैसी कहीं पर चर्चा नहीं हुई है. तो इसे रोकना चाहिए क्योंकि आज तक कोई चर्चा दादा और किसी और की नहीं हुई है. हम अजित दादा के साथ हैं और आगे भी रहने वाले हैं और अजित दादा एनसीपी के साथ हैं. 

5. आज शाम एनसीपी की इफ्तार पार्टी है. एनसीपी चीफ शरद पवार इसमें मुख्य अतिथि हैं. इस कार्यक्रम में अजित पवार भी जाएंगे. शरद पवार ने अपने भतीजे अजित पवार के भावी राजनीतिक कदम के बारे में फैली अटकलों को मंगलवार को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी विधायकों की किसी ने कोई बैठक नहीं बुलाई है.

6. महाराष्ट्र के पुणे जिले के पुरंदर इलाके में शरद पवार ने पत्रकारों से कहा कि मीडिया के दिमाग में जो चर्चा चल रही है, वह हमारे दिमाग में नहीं चल रही. पवार ने कहा कि इन सब पर बात करने का कोई फायदा नहीं है. इन खबरों का कोई मतलब नहीं है.

7. शरद पवार ने कहा कि मैं एनसीपी और अपने सभी साथियों के बारे में यह कह सकता हूं कि हमारी बस एक सोच है कि पार्टी को मजबूत बनाया जाए और किसी के मन में कोई और विचार नहीं है.

8. शरद पवार की पार्टी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) की घटक है, जिसमें शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) और कांग्रेस भी शामिल हैं. पवार ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (जयंत पाटिल) अपने क्षेत्र में स्थानीय चुनाव में व्यस्त हैं और पार्टी नेता अजित पवार भी पार्टी के काम में व्यस्त हैं और सभी को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं. 

9. अजित पवार के अगले राजनीतिक कदम के बारे में अटकलें पिछले हफ्ते तब शुरू हुईं जब उन्होंने अचानक अपनी निर्धारित बैठकें रद्द कर दीं और ऐसी टिप्पणियां कीं जिन्हें बीजेपी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे के प्रति नरम माना गया.

10. शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने रविवार को अफवाहों को यह कहकर और बढ़ा दिया था कि शरद पवार ने हाल ही में उद्धव ठाकरे से कहा था कि उनकी पार्टी कभी भी बीजेपी से हाथ नहीं मिलाएगी, भले ही कोई व्यक्तिगत स्तर पर ऐसा कोई निर्णय ले. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget