एक्सप्लोरर

सीजेआई चंद्रचूड़ ने बदल दिए सुप्रीम कोर्ट के ये बड़े नियम, सुनवाई के समय से छुट्टियों तक पर 1 अगस्त से होगा बदलाव

CJI DY Chandrachud: देश के मुख्य न्यायाधीश ने सुप्रीम कोर्ट के कई नियमों में बदलाव किए हैं, इन बदलावों को 1 अगस्त से लागू कर दिया जाएगा.

Supreme Court Rule For Holidays: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (22 जुलाई) को एक ऐतिहासिक फैसला लिया है, जिसके तहत अब वीक डेज पर भी सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक अदालत खुलेगी. साथ ही अब से पहले और तीसरे शनिवार को भी कोर्ट खुला रहेगा.

अदालत के ऑफिस छुट्टियों और हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहेंगे. साथ ही कोर्ट की छुट्टियों और अवकाश के दौरान, कोर्ट के ऑफिस ऐसे समय के दौरान खुले रहेंगे जैसा कि मुख्य न्यायाधीश निर्देश दे सकते हैं. 

कौन से हैं सुप्रीम कोर्ट के वो तीन नियम

पहले नियम के तहत चीफ जस्टिस के किसी भी आदेश के अधीन, अदालत के कार्यालयों के काम समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होंगे. दूसरे नियम के तहत कोर्ट के ऑफिस छुट्टियों के दिनों में और हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहेंगे, जबकि गजेटेड हॉलिडेज में भी छुट्टी रहेगी. तीसरे नियम के तहत अदालत की छुट्टियों और अवकाश के दौरान, कोर्ट के कार्यालय चीफ जस्टिस के निर्देशानुसार खुले रहेंगे. यह संशोधन 1 अगस्त 2024 से लागू होगा. 

अदालतों की कब-कब होती है छुट्टी?

गर्मियों की छुट्टियों के अलावा, कोर्ट दशहरा और दिवाली पर एक-एक हफ्ते का अवकाश लेते हैं और दिसंबर के आखिर में दो हफ्ते के लिए कोर्ट बंद रहता है. छुट्टियों का यह शेड्यूल ब्रिटिश हुकूमत के समय से चलता आ रहा है, जिसकी कई बार आलोचना हो चुकी है. सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट में से ट्रायल कोर्ट साल में सबसे ज्यादा दिन तक काम करते हैं. सुप्रीम कोर्ट साल के 193 दिन काम करता है, जबकि हाईकोर्ट में 210 दिन काम होता है. वहीं, ट्रायल कोर्ट में साल 365 दिनों में से 245 दिनों तक काम होता है. 

ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- 4 मई से पहले लीक हुए होंगे पेपर; कल फिर होगी सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget