एक्सप्लोरर

NEET पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- 4 मई से पहले लीक हुए होंगे पेपर; कल फिर होगी सुनवाई

NEET UG Paper Leak Row: नीट यूजी पेपर लीक मामले में 22 जुलाई को हुई सुनवाई पूरी नहीं हो सकी. मामले पर टिप्पणी करते हुए कोर्ट ने कहा कि पेपर 4 मई से पहले लीक हुए होंगे.

Supreme Court Hearing On NEET UG Paper Leak: नीट यूजी पेपर लीक मामले में सुप्रीम में सुनवाई जारी है. आज सोमवार (22 जुलाई) को ये सुनवाई पूरी नहीं हो सकी. अब अदालत मंगलवार (23 जुलाई) को सुनवाई करेगी. इस मामले पर कोर्ट ने कहा कि पेपर 4 मई से पहले लीक हुए होंगे. जिसके जवाब में सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि पेपर कब मिले, ये साफ नहीं है. 

दरअसल, कुछ छात्रों ने प्रश्न के दो विकल्पों के लिए अंक देने के NTA के फैसले को चुनौती दी. एक सवाल के 2 संभावित जवाब से उपजे भ्रम का कुछ उम्मीवारों ने विरोध किया. इन लोगों ने कहा कि जिन बच्चों ने कोई एक जवाब दिया, उन्हें 4 अंक मिले. जिन्होंने भ्रम के चलते छोड़ दिया, उन्हें शून्य मिला. इसके चलते रैंकिंग बदल गई. 

कल फिर शुरू होगी सुनवाई

इस पर सीजेआई ने कहा कि विकल्प 2 और 4 दोनों ही सही नहीं हो सकते. या तो एक या दूसरा विकल्प हो सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एनटीए इस मामले की जांच करेगा. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने IIT दिल्ली के निदेशक से आज ही 3 विशेषज्ञों की कमिटी बना कर सही जवाब तय करने को कहा. अब IIT कल दोपहर 12 बजे जवाब देगा. उसके बाद सुनवाई फिर शुरू होगी. 

क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

फिजिक्स के सवाल के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि NEET-UG 2024 परीक्षा में एक सवाल में चार विकल्प दिए गए थे, जिनमें से एक उत्तर चुनना था. सही सवाल के संबंध में समस्या को हल करने के लिए, हमारा विचार है कि IIT दिल्ली से विशेषज्ञ की राय ली जानी चाहिए. हम निदेशक, IIT दिल्ली से अनुरोध करते हैं कि वे संबंधित विषय के तीन विशेषज्ञों की एक टीम गठित करें. विशेषज्ञ टीम अपना जवाब तैयार करेगी और कल दोपहर 12 बजे तक रजिस्टर में जमा करेगी. सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल इस आदेश को निदेशक, IIT दिल्ली को सूचित करें, ताकि शीघ्र कार्रवाई की जा सके. 

चीफ जस्टिस ने किए सवाल

डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि अभी तक ऐसे कोई कोई सबूत नहीं मिले हैं, जिससे ये साबित हो सके कि नीट यूजी पेपर लीक इतना व्यापक था कि पूरे देश में फैल गया. ये देखना होगा कि क्या लीक लोकल लेवल पर है और ये भी देखना होगा कि पेपर लीक सुबह 9 बजे हुआ और साढ़े दस बजे तक सॉल्व हो गया. इस पर विश्वास कैसे किया जाए. हमें बताएं कि ये कितना व्यापक है.

ये भी पढ़ें: 'मैं अपने नेता की कृपा पर हूं...', लोकसभा में नीट पर हंगामे के बीच क्यों बोले शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget