एक्सप्लोरर

'मीडिया में प्रचार करें कि...' WhatsApp प्राइवेसी पॉलिसी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर SC का आदेश

Supreme Court: कोर्ट ने इससे पहले कहा था कि नया डाटा प्रोटक्शन बिल पेश होने का इंतजार करने में कोई हर्ज नहीं है. कोर्ट ने प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर व्हाट्सएप को मीडिया में एड देने का आदेश दिया है.

Supreme Court On WhatsApp Privacy Policy: व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर बुधवार (1 फरवरी) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि कोर्ट ने सरकार के इस आश्वासन को नोट किया है कि मार्च के महीने में संसद में नया डाटा प्रोटक्शन बिल (New Data Protection Bill) लाया जाएगा. कोर्ट ने व्हाट्सएप (WhatsApp) से कहा कि वह अपने इस हलफनामे का मीडिया में व्यापक प्रचार करे कि लोग उसकी 2021 की प्राइवेसी पॉलिसी को मानने के लिए फिलहाल बाध्य नहीं हैं. 

सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप को 2021 में सरकार को दिए गए अपनी अंडरटेकिंग का मीडिया में प्रचार करने के लिए पांच समाचार पत्रों में विज्ञापन देने का निर्देश दिया है. शीर्ष अदालत दो छात्रों, कर्मण्य सिंह सरीन और श्रेया सेठी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिन्होंने व्हाट्सएप की ओर से फेसबुक और अन्य को उपयोगकर्ता डेटा शेयर करने को चुनौती दी थी. 

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को क्या कहा था?

इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (31 जनवरी) को कहा था कि वह बजट सत्र में डेटा सुरक्षा बिल पेश किए जाने के बाद व्हाट्सएप की मूल कंपनी फेसबुक और अन्य के साथ उपयोगकर्ताओं के डेटा शेयर करने की नीति को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करेगी. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ को बताया था कि संसद के चालू सत्र के दूसरे भाग में डेटा संरक्षण विधेयक पेश किए जाने की संभावना है. 

"इस बीच आसमान नहीं गिरने वाला"

उन्होंने कहा था कि बजट सत्र के दूसरे भाग में, प्रशासनिक मुद्दों के अधीन, डेटा सुरक्षा बिल (New Data Protection Bill) पेश किया जाएगा. हमने एक हलफनामा दायर किया है. व्हाट्सएप (WhatsApp) का प्रतिनिधित्व करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुझाव दिया कि शीर्ष अदालत को विधेयक के पेश होने का इंतजार करना चाहिए. इसपर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि विधेयक के पेश होने का इंतजार करने में कोई हर्ज नहीं है और इस बीच आसमान नहीं गिरने वाला है. 

ये भी पढ़ें- 

Mamata Banerjee On CAA: 'मोदी सरकार ने...', CAA का जिक्र कर बोलीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, कल हो सकता है आयोजन
Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, कल हो सकता है आयोजन
पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला, 'देश पर संकट आता है तो इन्हें खुशी मिलती है'
पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला, 'देश पर संकट आता है तो इन्हें खुशी मिलती है'
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget