एक्सप्लोरर

Covid-19 की तीसरी लहर पर सुप्रीम कोर्ट ने किया आगाह, कहा- लोगों को लापरवाह बनाने वाले बयान न दें

Covid-19 Third Wave: जजों का कहना था कि भारत में लोग जल्दी लापरवाही बरतने लगते हैं. ऐसे में इस तरह के बयानों से नुकसान हो सकता है. दरअसल, गुलेरिया ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका न होने की बात कही थी.

Covid-19 Third Wave: सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर चिंता व्यक्त की है. कोर्ट ने कहा कि जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए कि तीसरी लहर आने की आशंका नहीं है. जजों का कहना था कि भारत में लोग बहुत जल्दी लापरवाही बरतने लगते हैं. ऐसे में इस तरह के बयानों से नुकसान हो सकता है. कोर्ट ने इस संदर्भ में खासतौर पर एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया के एक वक्तव्य का उल्लेख किया. गुलेरिया ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका न होने की बात कही थी.

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमआर शाह और एएस बोपन्ना की बेंच में कोरोना से मरने वाले लोगों को मुआवजा देने पर सुनवाई चल रही थी. इस दौरान बेंच के अध्यक्ष जस्टिस शाह ने 50 हजार रुपये मुआवजा तय करने के नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के निर्णय की सराहना की. उन्होंने कहा कि राज्यों के आपदा प्रबंधन कोष से बहुत सारे काम किए जा रहे हैं. भविष्य में कोरोना की वजह से और किस तरह का खर्च करना पड़ेगा, यह अभी नहीं कहा जा सकता है. इसके बावजूद लाखों लोगों को मुआवजा देने का फैसला सराहनीय है.

जस्टिस शाह ने कहा, "यह नहीं कहा जा सकता है कि कोरोना की तीसरी लहर आएगी या नहीं? अगर आएगी तो वह कितनी तीव्र होगी." केंद्र की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को संबोधित करते हुए जज ने कहा, "हमने डॉक्टर गुलेरिया का एक बयान देखा है. वह कह रहे हैं कि तीसरी लहर आने की आशंका नहीं है." इस पर सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि भारत में इस समय कोरोना कुछ इलाकों तक सीमित रह गया है. लेकिन हमें हर तरह की स्थिति के लिए तैयार रहना होगा. दुनिया के कई देश ऐसे हैं, जहां इस समय कोविड की चौथी लहर चल रही है.

जज ने सॉलिसीटर जनरल की बात का समर्थन करते हुए कहा, "हम भी यही कहना चाह रहे हैं. इस तरह का बयान नहीं दिया जाना चाहिए. ऐसे बयान देने वाले लोग हमारे देश की जनता को नहीं जानते. हमारे यहां लोग बहुत जल्दी लापरवाही बरतने लगते हैं. कोरोना को लेकर बयान सावधानी से दिए जाने चाहिए."

यह भी पढ़ें:
Compensation For Covid Deaths: कोरोना से मौत के लिए मुआवजे पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई खुशी, कहा- विपरीत हालात में भारत ने किया बेहतर काम
Covid Vaccination: अब इन लोगों को घर पर ही दिया जाएगा कोरोना का टीका, त्योहारों के लिए भी गाइडलाइन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget