एक्सप्लोरर

Covid Vaccination: अब इन लोगों को घर पर ही दिया जाएगा कोरोना का टीका, त्योहारों के लिए भी गाइडलाइन जारी

Covid Vaccination: स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 18 साल से ज्यादा आयु वर्ग में 66 फीसदी लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज और 23 फीसदी को दोनों डोज दी जा चुकी है.

Covid Vaccination: देश में कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से जारी है. इस बीच आज सरकार ने कहा कि जो घर से बाहर नहीं टीका लगवाने जा सकते हैं, उनको घर पर सुपरवाइज करके टीका लगाने संबंधी गाइडलाइन जारी किया गया है. नीति आयोग सदस्य डॉ वी के पॉल ने कहा कि अशक्त लोगों और चल-फिर नहीं सकने वाले लोगों को हम कोविड-19 का टीका घर पर ही देंगे.

बता दें कि इस समय 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग वैक्सीनेशन सेंटर जाकर टीका लगवा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 18 साल से ज्यादा आयु वर्ग में 66 फीसदी लोगों को पहली डोज और 23 फीसदी को दोनों डोज दी जा चुकी है. 35.4 फीसदी शहरी इलाको में और 63.7 फीसदी ग्रामीण इलाकों में वैक्सीनेशन हुआ है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपील की कि त्योहार समझदारी से मनाएं, वैक्सीनेशन के बाद भी कोविड गाइडलाइन का पालन करें. सिंतबर के महीने में 81.76 लाख प्रति दिन करीब वैक्सीन लगाए जा रहे हैं जबकि अगस्त में ये 59.19 लाख था. हर महीने टीकाकरण बढ़ रहा है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 83.39 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले घटने के बावजूद अब भी हम महामारी की दूसरी लहर के बीच में हैं. ऐसे में सावधानी जरूरी है. 

त्योहारों के लिए गाइडलाइन
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि आनेवाले त्योहारों को देखते हुए फेस्टिवल गाइडलाइंस जारी की गई है. सभी राज्यों को व्यापक एसओपी भेजा गया है. त्योहारों के लिए कहा गया है कि जहां 5 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिवटी रेट है वहां भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाए. किसी भी भीड़ के लिए पहले इजाजत ली गई हो साथ ही इसमें लोगों की संख्या बताई जाए. वहीं नीति आयोग सदस्य डॉ वी के पॉल ने लोगों से अपील की कि त्योहारों में लापरवाही नहीं बरतें, हमे सुरक्षित रहना है. त्योहार घर में ही मनाएं.

स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल, फिर महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मिज़ोरम, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में है. केरल एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख से अधिक है. पिछले हफ्ते सामने आए कुल मामलों में 62.73 प्रतिशत इसी राज्य से थे.

उन्होंने कहा कि 33 जिलों में साप्ताहिक स्तर पर कोविड-19 के 10 प्रतिशत से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं , जबकि 23 जिलों में 5 से 10 प्रतिशत मामले सामने आ रहे हैं.

पेगासस मामले की जांच के लिए विशेषज्ञ कमिटी बनाएगा सुप्रीम कोर्ट, अगले हफ्ते आ सकता है आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget