एक्सप्लोरर

'किंडल' और 'टिंडर' के फेर में फंसे सुप्रीम कोर्ट के जज, फिर अदालत में देखने को मिली मजेदार बहस

Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका पर सुनवाई चल रही थी, जिसमें गांव में लाइब्रेरी बनाने और लोगों के बीच पढ़ने को प्रोत्साहित करने की मांग की गई थी.

Supreme Court: सोशल मीडिया के जमाने में हर काम के लिए अलग-अलग तरह के ऐप्स मौजूद हैं. अगर किताब पढ़नी है तो इसके लिए अमेजन के किंडल रीडर का यूज किया जा सकता है. अगर किसी को डेट करना है, तो डेटिंग के लिए टिंडर ऐप मौजूद है. युवाओं के बीच ये दोनों ही ऐप्स काफी पॉपुलर हैं. सोशल मीडिया पर मौजूद लोग इनके बारे में अच्छे से जानते भी हैं. हालांकि, इन दोनों ऐप्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कुछ ऐसा हुआ, जो एक मजेदार बहस में बदल गया. 

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार (2 फरवरी) को एक केस पर सुनवाई चल रही थी. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट जज अमेजन के किंडल रीडर ऐप को डेटिंग ऐप टिंडर समझ बैठे. जस्टिस अनिरुद्ध बोस के साथ जस्टिस पीवी संजय कुमार इस मामले पर सुनवाई कर रहे थे. किंडल का इस्तेमाल किताब पढ़ने के लिए किया जाता है. ये एक ऐप है. इतना ही नहीं, बल्कि अमेजन की तरफ से एक टैब भी बेचा जाता है, जिसमें सभी किताबें पढ़ने के लिए इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में मौजूद होती हैं. 

किस मामले पर हो रही थी सुनवाई? 

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, 'एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड' (एओआर) स्वाति जिंदल की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है. इस याचिका में बच्चों के समग्र विकास के लिए गांव में लाइब्रेरी बनाने और देशभर के गांवों में लोगों के बीच पढ़ने को प्रोत्साहन देने की मांग की गई है. सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर करीब एक महीने पहले सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नोटिस जारी भी किया था. इस पर एक महीने के बाद सुनवाई हो रही थी. 

सुनवाई के दौरान क्या हुआ?

सुनवाई के दौरान एडिशनल सॉलिसिटर जनरल विक्रमजीत बनर्जी ने अदालत को बताया कि ई-लाइब्रेरी स्थापित करने और किताबों के डिजिटाइजेशन की योजना चल रही है. इस पर जस्टिस पीवी संजय कुमार ने कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद अदालत में मजेदार बहस की शुरुआत हो गई. उन्होंने कहा, 'एडिशनल सॉलिसिटर जनरल, किताब के नए पेज को पलटने पर एक खुशी मिली है. क्या ये उन डिजिटल रीडर्स ऐप्स में होगी. आप लोग उसे क्या कहते हैं? टिंडर?'

इस पर एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट जज से कहा कि सर उस ऐप को किंडल कहा जाता है. इसके बाद जस्टिस कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा, 'हां, टिंडर तो डेटिंग ऐप है.' एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ने अदालत को बताया कि उपभोग के पारंपरिक तरीकों को बदलना होगा, क्योंकि अब हर चीज ई-फॉर्म में उपलब्ध है, चाहे वह इकोनॉमिस्ट जैसे बिजनेस पब्लिकेशन ही क्यों न हों. 

यह भी पढ़ें: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के 'अल्पसंख्यक दर्जे' को लेकर क्यों हो रहा है विवाद, सुप्रीम कोर्ट से क्या हुई मांग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
दिल्ली में लगा स्मार्ट पोल, रोशनी के साथ बताएगा हवा कितनी जहरीली, जानिए पूरा सिस्टम
दिल्ली में लगा स्मार्ट पोल, रोशनी के साथ बताएगा हवा कितनी जहरीली, जानिए पूरा सिस्टम
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी
क्या है ट्रिब्यूनल रिफॉर्म्स बिल 2026? लोकसभा के बाद राज्यसभा से मिली मंजूरी

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget