एक्सप्लोरर

EVM-VVPAT पर सुप्रीम कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा, सभी पर्चियों को गिनने की उठाई गई है मांग

EVM-VVPAT Case: प्रशांत भूषण ने वीवीपीएटी चिप के प्रभावित होने की आशंका जताई. इस पर जस्टिस खन्ना ने उन्हें याद दिलाया कि चिप की फ्लैश मेमोरी 4 मेगाबाइट है. यह प्रोग्राम नहीं, सिर्फ इमेज फाइल होती है.

EVM-VVPAT Case: सुप्रीम कोर्ट ने बैलेट पेपर से चुनाव या ईवीएम (EVM) के जरीए डाले गए पर्चियों का वीवीपीएटी से परी तरह सत्यापन करने की मांग वाली याचिकाओं पर बुधवार (24 अप्रैल) को अपना फैसला सुरक्षित रखा. कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 18 अप्रैल को ही पूरी कर ली थी, लेकिन जजों ने कुछ और पहलुओं पर चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण लेने के लिए 24 अप्रैल को फिर सुनवाई की.

जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच ने बुधवार सुबह चुनाव आयोग से कुछ और सवाल पूछे. कोर्ट ने आदेश दिया कि चुनाव आयोग के अधिकारी दोपहर 2 बजे उपस्थित होकर जवाब दें. चुनाव आयोग की तरफ से डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर नितेश व्यास ने पेश होकर सभी सवालों के जवाब दिए.

कोर्ट के सवाल और चुनाव आयोग के जवाब

सवाल- माइक्रो कंट्रोलर EVM सिस्टम के कंट्रोल यूनिट में होता है या VVPAT मशीन में?
जवाब- माइक्रो कंट्रोलर तीनों यूनिट में होता है.

सवाल- माइक्रो कंट्रोलर एक ही बार प्रोग्रामेबल होता है या उसे दोबारा प्रोग्राम कर सकते हैं?
जवाब- सबको सिर्फ एक बार प्रोग्राम किया जा सकता है. कंट्रोलर को बाहर से प्रभावित नहीं किया जा सकता है. उसे बदला भी नहीं जा सकता. एक बार इस्तेमाल के बाद हम कंट्रोल चिप को नष्ट कर देते हैं.

सवाल- आपके पास कितने सिंबल लोडिंग यूनिट हैं? क्या उनकी संख्या बढ़ा सकते हैं?
जवाब- EVM बनाने वाले दोनों PSU के पास लगभग 4800 सिंबल लोडिंग यूनिट हैं. अगर जरूरत हो तो संख्या बढ़ाई जा सकती है.

सवाल- आप मतदान से जुड़ा डेटा 30 दिन सुरक्षित रखते हैं या 45 दिन तक?
जवाब- 45 दिन तक स्ट्रांग रूम में मशीनों और उनके आंकड़े को सुरक्षित रखा जाता है. 46वें दिन हाई कोर्ट से पता करते हैं कि क्या किसी सीट को लेकर कोई चुनाव याचिका दाखिल हुई है. ऐसा होने पर वहां का आंकड़ा सुरक्षित रखते हैं.

सवाल- क्या EVM की तीनों यूनिट की एक साथ सीलिंग होती है या कंट्रोल यूनिट और VVPAT को अलग रखा जाता है?
जवाब- चुनाव के बाद वीवीपीएटी को भी बाकी के साथ ही सील कर रखा जाता है. चुनाव से पहले भी जब मशीनों को मतदान के लिए कमीशन किया जाता है, तब उनको साथ ही रखते हैं.

इस सवाल-जवाब के बाद भी याचिकाकर्ता पक्ष के वकीलों ने कई सवाल उठाए. प्रशांत भूषण ने कहा कि कंट्रोल चिप में फ्लैश मेमोरी भी होती है, जो रीप्रोग्रामेबल होती है. इस पर चुनाव आयोग के अधिकारी ने बताया कि आयोग एक बार के बाद चिप को नष्ट कर देता है.

'हम पूरे चुनाव को नियंत्रित नहीं कर सकते'

प्रशांत भूषण ने वीवीपीएटी चिप के प्रभावित होने की आशंका जताई. इस पर जस्टिस खन्ना ने उन्हें याद दिलाया कि चिप की फ्लैश मेमोरी 4 मेगाबाइट है. यह सॉफ्टवेयर नहीं, सिंबल रखता है. यह प्रोग्राम नहीं, सिर्फ इमेज फाइल होती है. प्रशांत भूषण ने कहा कि उसमें गलत सॉफ्टवेयर डाल कर मतदान को प्रभावित किया जा सकता है.

इस पर जस्टिस दत्ता ने कहा कि ऐसी बात होगी, तो उसके लिए भी कानून है. हम पूरे चुनाव को नियंत्रित नहीं कर सकते. उन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है. वह चुनाव से जुड़ी प्रक्रिया के हर कदम की निगरानी करता है.

ये भी पढें: लालू परिवार से पप्पू यादव की लड़ाई की क्या है असली कहानी?

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
'उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा...', संसद भवन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
सरकार ने की कॉकरोच जनता पार्टी से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा
सरकार ने की CJP से बात करने की कोशिश? संसद मार्च से ठीक पहले किसने किया बड़ा दावा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget