एक्सप्लोरर

कैदी की रिहाई में देरी पर नाराज सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को 5 लाख मुआवजा देने को कहा, जिला जज को सौंपी मामले की जांच

यूपी की एडिशनल एडवोकेट जनरल गरिमा प्रसाद ने देरी की वजह बताते हुए कहा कि 29 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कैदी ने 27 मई को बेल बांड और श्योरिटी भरी.

अपने आदेश के बावजूद कैदी की रिहाई में हुई देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है. कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को कैदी को शुक्रवार (27 जून, 2025) तक 5 लाख रुपए मुआवजा देने को कहा है. मामले की जांच गाजियाबाद के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज को सौंपी गई है. कोर्ट ने कहा है कि जांच में कोई अधिकारी दोषी पाया गया तो मुआवजे की रकम उससे वसूली जाएगी.

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि बुधवार, 25 जून को गाजियाबाद जेल के जेलर व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश हों. उत्तर प्रदेश के जेल महानिदेशक भी सुनवाई में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहें. बुधवार को सुनवाई शुरू होते ही यूपी की एडिशनल एडवोकेट जनरल गरिमा प्रसाद ने कोर्ट को बताया कि कैदी आफताब को मंगलवार रात 8.40 पर रिहा कर दिया गया है.

गरिमा प्रसाद ने देरी की वजह बताते हुए कहा कि 29 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कैदी ने 27 मई को बेल बांड और श्योरिटी भरी. निचली अदालत से 27 मई को रिहाई का आदेश जारी हुआ, लेकिन इस आदेश में कानून की एक उप धारा का उल्लेख नहीं था. 28 मई को जेलर ने निचली अदालत से आदेश में संशोधन का अनुरोध किया. निचली अदालत ने ऐसा करने में देरी की.

जस्टिस के वी विश्वनाथन और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की अवकाशकालीन बेंच इस स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हुई. यूपी की वकील ने यह भी कहा कि रिलीज ऑर्डर में लिखी कानून की धाराओं का मिलान कस्टडी ऑर्डर में लिखी धाराओं से करने का आदेश इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 2012 में दिया था. इसी का पालन हर जेल अधिकारी करता है. इस पर जजों ने कहा कि इस तरह तकनीकी आधार पर किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता को बाधित नहीं किया जा सकता. हाई कोर्ट ने इस तरह की गैरजरूरी सख्ती के लिए नहीं कहा था.

जजों ने कहा कि 27 मई को जारी रिलीज ऑर्डर में कैदी और पुलिस थाने का विवरण और केस नंबर सही लिखा है. कानून की धाराएं भी लिखी हैं. बस यूपी अवैध धर्मांतरण निषेध कानून की धारा 5 (1) की जगह धारा 5 लिखी है. सिर्फ इतनी सी बात के लिए बेल की शर्तों को पूरा करने के बाद भी याचिकाकर्ता 28 दिन तक व्यर्थ में जेल में पड़ा रहा.

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के जेल महानिदेशक पी एस मीणा से पूछा कि इस तरह की स्थिति से बचने के लिए वह क्या कदम उठाएंगे? क्या वह सुनिश्चित करेंगे कि रिहाई आदेश की मामूली कमियों को अहमियत देकर विचाराधीन कैदियों की रिहाई को अटकाया जाए? इस पर जेल महानिदेशक ने कहा कि वह सभी जेल अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक लेंगे और उन्हें इस बारे में संवेदनशील बनाएंगे.

जजों ने कहा कि अगर इस तरह सुप्रीम कोर्ट तक के आदेशों का पालन रोका जाएगा तो समाज में क्या संदेश जाएगा? कोर्ट ने यह भी कहा कि जांच में इस बात को भी देखा जाए कि सिर्फ तकनीकी आधार पर कैदी की रिहाई रोकी गई या इसके पीछे किसी अधिकारी की गलत मंशा शामिल थी.

क्या है मामला?
आफताब नाम के व्यक्ति पर 3 जनवरी 2024 को गाजियाबाद के वेव सिटी थाने में आईपीसी की धारा 366 (नाबालिग लड़की के अपहरण) और यूपी अवैध धर्मांतरण निषेध कानून की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ. 29 अप्रैल 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने उसकी जमानत का आदेश दिया, लेकिन उसकी रिहाई नहीं हुई. आफताब ने दोबारा याचिका दाखिल कर बताया था कि जेलर ने उसे तकनीकी कारणों से रिहा करने से मना कर दिया है.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
'अगर भारत में कुछ भी होता है तो इसके बारे में हिंदुओं से पूछा जाएगा', RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
'अगर भारत में कुछ भी होता है तो इसके बारे में हिंदुओं से पूछा जाएगा', RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
'अगर भारत में कुछ भी होता है तो इसके बारे में हिंदुओं से पूछा जाएगा', RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
'अगर भारत में कुछ भी होता है तो इसके बारे में हिंदुओं से पूछा जाएगा', RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
खुशखबरी: वैश्विक तनाव और यूएस के साथ ट्रेड डील पर बातचीत के बीच आयी ये राहत की खबर
खुशखबरी: वैश्विक तनाव और यूएस के साथ ट्रेड डील पर बातचीत के बीच आयी ये राहत की खबर
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
Embed widget