एक्सप्लोरर

Hate Speech Case: नफरत भरे भाषण के खिलाफ याचिका पर SC ने कहा, 'शायद आपका कहना सही है, पूरा ब्योरा दें'

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि शायद आपके पास यह कहने के लिए उचित आधार है कि इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है. लेकिन न्यायालय ने कहा कि किसी मामले का संज्ञान लेने के लिए एक तथ्यात्मक आधार होना चाहिए.

Supreme Court of India: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को नफरत भरे भाषण का मुद्दा उठाने वाले एक याचिकाकर्ता से कहा कि वह जांच के दौरान उठाए गये कदमों समेत विशेष घटनाओं का ब्योरा दे. प्रधान न्यायाधीश यूयू ललित (CJI U U Lalit) और न्यायमूर्ति एसआर भट ने कहा कि शायद आपका यह कहना सही है कि नफरत भरे भाषणों के परिणाम स्वरूप पूरा माहौल खराब हो रहा है.  मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि शायद आपके पास यह कहने के लिए उचित आधार है कि इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है. लेकिन न्यायालय ने कहा कि किसी मामले का संज्ञान लेने के लिए एक तथ्यात्मक आधार होना चाहिए. हालांकि, अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता एक या दो मामलों पर ध्यान केंद्रित कर सकता है.

क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?
सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि यह बहुत मनमानी याचिका है. इसमें 58 घटनाओं का जिक्र है जिसमें किसी ने नफरत भरा भाषण दिया. अदालत ने कहा कि उसे नहीं मालूम कि अपराध विशेष का ब्योरा क्या है, इसकी स्थिति क्या है, इसमें कौन लोग शामिल हैं और कोई आपराधिक मामला दर्ज किया गया है या नहीं.

एससी ने दिया और समय
पीठ ने याचिकाकर्ता एच मनसुखानी को समय देते हुए एक अतिरिक्त हलफनामा दायर करने को कहा जो कुछ चुनिंदा घटनाओं पर केंद्रित हो. पीठ ने कहा कि इस हलफनामे में जिस अपराध को लेकर सवाल किया गया है उसका ब्योरा देने के साथ जांच के दौरान यदि कोई कदम उठाया गया है तो उसके बारे में भी बताएं.

कब होगी मामले की सुनवाई?
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हलफनामा दायर करने के लिए 31 अक्टूबर तक का समय दिया. इस मामले की अगली सुनवाई एक नवंबर को होगी. याचिकाकर्ता ने अल्पसंख्यक समुदाय को लक्ष्य करने के लिए दिये गये नफरत भरे भाषण का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि इन दिनों इस तरह का भाषण लाभ देने वाला कारोबार बन गया है.

Shiv Sena Symbol: चुनाव आयोग ने उद्धव गुट को पार्टी नाम के साथ दिया 'मशाल' चिह्न, शिंदे खेमे से सिंबल के लिए मांगे 3 नए विकल्प

Delhi News: AAP के पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम से दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ, धर्मांतरण कार्यक्रम में उपस्थिति को लेकर हुआ है विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
पहले प्यार फिर शादी और उसके बाद कत्ल, बेंगलुरु मर्डर की दहला देगी ये कहानी
पहले प्यार फिर शादी और उसके बाद कत्ल, बेंगलुरु मर्डर की दहला देगी ये कहानी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल
6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल
Embed widget