एक्सप्लोरर

AAP के पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम से दिल्ली पुलिस आज करेगी पूछताछ? बोले- नहीं मिला कोई नोटिस

Rajendra Pal Gautam: धर्मांतरण कार्यक्रम के मामले में दिल्ली पुलिस मंगलवार (11 अक्टूबर) को राजेंद्र पाल गौतम से पूछताछ करेगी.

Religious Conversion Event Row: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. दिल्ली पुलिस ने आप सरकार के पूर्व मंत्री को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है. धर्मांतरण कार्यक्रम के मामले में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) मंगलवार (11 अक्टूबर) को राजेंद्र पाल गौतम से पूछताछ करेगी. मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने हिन्दू देवी-देवताओं की पूजा के विरूद्ध बयान दिया था. 

दिल्ली के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, "मुझे दिल्ली पुलिस से कोई नोटिस नहीं मिला है. शपथ विवाद मामले की पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारी सोमवार शाम करीब 4 बजे मेरे घर आए. मैंने पूरी जानकारी दी. आगे की पूछताछ या किसी नोटिस के मामले में, मैं सहयोग करूंगा."

क्या है पूरा मामला? 

गौरतलब है कि बीते बुधवार (5 अक्टूबर) को बौद्ध धर्म अपनाने की दीक्षा लेने के लिए दिल्ली के अंबेडकर भवन में एक कार्यक्रम हुआ था. इसमें 10 हजार से ज्यादा लोग जमा हुए थे. आप नेता राजेंद्र पाल गौतम भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे. राजेंद्र पाल गौतम पर कथित तौर पर आरोप लगा था कि उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं की पूजा नहीं करने की शपथ ली थी. कार्यक्रम में कथित तौर पर हिंदू देवताओं की निंदा की गई थी. सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ था. 

विवाद के बाद मंत्री पद से दिया इस्तीफा

राजेंद्र पाल गौतम ने इस वीडियो के वायरल होने के बाद माफी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि, "मैं एक धार्मिक व्यक्ति हूं. सभी देवी-देवताओं का सम्मान करता हूं. मैंने किसी की धर्म के खिलाफ कोई शब्द नहीं कहा." इस पूरे विवाद के बाद रविवार (9 अक्टूबर) को राजेंद्र पाल गौतम ने अरविंद केजरीवाल नीत मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. राजेंद्र पाल गौतम का इस्तीफा उपराज्यपाल वीके सक्सेना को मंजूरी के लिए भेजा गया. वहीं, उपराज्यपाल ने इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए आगे भेज दिया है. 

सीमापुरी से विधायक हैं गौतम

उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि गौतम का इस्तीफा प्राप्त हुआ है और इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा गया है. मंत्री के तौर पर गौतम के पास समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग का जिम्मा था. वह सीमापुरी से विधायक हैं. राजेन्द्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam) ने कहा था कि वह मंत्री पद से इसलिए इस्तीफा दे रहे हैं ताकि उनकी वजह से उनके नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) व आम आदमी पार्टी (AAP) पर कोई आंच नहीं आए. 

ये भी पढ़ें- 

UP News: दिल्ली के बाद अब लखनऊ में हुआ बौद्ध महासम्मेलन, हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ दिलवाई शपथ

Rajendra Pal Gautam Resigns: केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने दिया इस्तीफा, हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का लगा था आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget