एक्सप्लोरर

'जाओ लुधियाना में 2-3 और स्वेटर बेचो', सुप्रीम कोर्ट को याचिकाकर्ता से क्यों कहनी पड़ी ऐसी बात?

जब याचिकाकर्ता ने कहा कि वह सीधे सुप्रीम कोर्ट में अपनी पहली याचिका दायर करने आया है, तो सीजेआई सूर्यकांत ने व्यंग्यपूर्वक कहा, 'बड़ा बहादुरी का काम किया, सीधा लुधियाना से चलकर आ गए.'

 

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (10 मार्च, 2026) को लुधियाना के एक कपड़ा व्यापारी की याचिका खारिज करते हुए उनसे कहा कि जाओ 2-3 और स्वेटर बेचो. व्यापारी ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से याचिका तैयार की थी और जैसे ही कोर्ट को उन पर शक हुआ तो उन्होंने व्यापारी से दो तीन सवाल किए, जिनका वह जवाब नहीं दे सके.

व्यापारी ने स्वीकार किया कि उन्होंने याचिका का मसौदा तैयार करने में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल किया है. इस दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने उनसे कुछ जटिल कानूनी शब्दों के बारे में भी पूछा, जिनकी व्याख्या वह नहीं कर सके.

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने जनहित याचिका खारिज करते हुए कहा, 'जाओ, लुधियाना में 2-3 और स्वेटर बेचो... जिन लोगों का काम है ऐसी याचिका दाखिल करना, वो नुकसान कर देंगे आपका जुर्माना लगवा कर.'

सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस आर. महादेवन की बेंच को उस वक्त शक हुआ जब 12वीं कक्षा तक पढ़े कपड़ा व्यापारी रजनीश सिद्धू ‘पीएम केयर फंड’ से संबंधित अपनी याचिका पर बहस करने के लिए खड़े हुए. सिद्धू ने जैसे ही लिखित दलीलें पढ़नी शुरू कीं, सीजेआई सूर्यकांत ने उनकी एजुकेशन और बैकग्राउंड को लेकर सवाल किए.

जब याचिकाकर्ता ने कहा कि उसने पहले कोई याचिका दायर नहीं की थी और वह सीधे सुप्रीम कोर्ट में अपनी पहली याचिका दायर करने आया है, तो सीजेआई सूर्यकांत ने व्यंग्यपूर्वक कहा, 'बड़ा बहादुरी का काम किया, सीधा लुधियाना से चलकर आ गए.'

सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, 'मैं यहीं आपकी अंग्रेजी की परीक्षा लूंगा और अगर आप 30 प्रतिशत अंक भी प्राप्त कर लेते हैं, तो मैं मान लूंगा कि आपने ही यह याचिका तैयार की है.' इसके बाद सीजेआई ने जनहित याचिका में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों के बारे में पूछा, जिसका सिद्धू जवाब नहीं दे सके. साथ ही याचिकाकर्ता ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने याचिका तैयार करने के लिए एआई उपकरणों का इस्तेमाल किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget