एक्सप्लोरर

NCERT की किताब में न्यायपालिका पर विवादित बातों के जिम्मेदार शिक्षाविदों को सुप्रीम कोर्ट ने काम से हटाया, गैरजिम्मेदार सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी होगी सख्ती

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से एक हफ्ते में 3 सदस्यीय कमेटी बनाने को कहा है, जिसमें एक वरिष्ठ पूर्व जज, एक शिक्षाविद और एक वरिष्ठ वकील को रखा जाए. यह कमेटी नए चैप्टर की जांच करेगी.

NCERT की किताब में न्यायपालिका के बारे में विवादित बातें लिखने के जिम्मेदार शिक्षाविदों पर सुप्रीम कोर्ट की गाज गिरी है. कोर्ट ने केंद्र या राज्य सरकार से फंड पाने वाले सभी संस्थानों को इन लोगों से तत्काल संबंध खत्म करने को कहा है. इसके साथ ही कोर्ट ने उन वेबसाइट्स और सोशल मीडिया हैंडल्स की भी जानकारी मांगी है जिन्होंने न्यायपालिका के बारे में अपमानजनक बातें कही थीं. कोर्ट ने कहा है कि इन लोगों पर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

NCERT की कक्षा 8 की एक किताब में 'न्यायिक भ्रष्टाचार' पर लिखे गए अध्याय पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था. 26 फरवरी को कोर्ट ने किताब पर रोक लगा दी थी. वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध किताब की पीडीएफ फाइल को भी हटाने का आदेश दिया था. साथ ही, डिपार्टमेंट ऑफ स्कूल एजुकेशन के सचिव और NCERT के निदेशक को नोटिस जारी किया था.

बुधवार, 11 मार्च को हुई सुनवाई में कोर्ट को बताया गया कि उसके आदेश का पालन किया गया है. सभी किताबें वापस ले ली गई हैं. कोर्ट के नोटिस के जवाब में दोनों अधिकारियों ने बिना शर्त माफी मांगी है. वह व्यक्तिगत रूप से भी कोर्ट में मौजूद हैं. चीफ जस्टिस सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली 3 जजों की बेंच ने इस पर संतोष जताते हुए उनके माफीनामे को स्वीकार कर लिया. हालांकि, जज NCERT निदेशक की इस बात पर आश्वस्त नजर नहीं आए कि अध्याय को दोबारा लिखा गया है. उन्होंने कहा कि किताब के प्रकाशन से पहले उसे एक नई कमेटी को दिखाया जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह 1 सप्ताह के भीतर 3 सदस्यीय कमेटी बनाए. इसमें एक वरिष्ठ पूर्व जज, एक शिक्षाविद और एक वरिष्ठ वकील को रखा जाए. यह कमेटी तय करे कि न्यायपालिका के बारे में लिखे गए अध्याय में क्या बातें हों. कोर्ट ने स्कूली शिक्षा की दूसरी किताबों में भी न्यायपालिका के बारे में लिखी गई बातों की समीक्षा का भी आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि बच्चों के मन में न्यायपालिका के प्रति अविश्वास पैदा करना भविष्य के लिए बहुत घातक होगा.

आदेश में लिखा गया है कि अध्याय को तैयार करने वाले विशेषज्ञों को या तो न्यायपालिका के बारे में जानकारी नहीं है या उन्होंने जान-बूझकर न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश की इसलिए, यह तीनों विशेषज्ञ इस योग्य नहीं हैं कि उन्हें इस तरह के काम में रखा जाए. सरकारी अनुदान वाली कोई भी संस्था माइकल डेनिनो, सुपर्णा दिवाकर और आलोक प्रसन्ना को काम नहीं दे. कोर्ट ने यह भी कहा है कि इस आदेश में बदलाव के लिए यह लोग उसके पास आवेदन दाखिल कर सकते हैं. उनका पक्ष सुनने के बाद निर्णय लिया जाएगा.

जजों ने सख्त रवैया अपनाते हुए गैरजिम्मेदार सोशल मीडिया अकाउंट्स को सबक सिखाने की भी बात कही. कोर्ट ने सरकार से विवादित किताब मामले में न्यायपालिका के बारे में अपमानजनक बातें कहने वाले अकाउंट्स का ब्यौरा मांगा है. चीफ जस्टिस ने सख्त लहजे में कहा, 'अगर इन अकाउंट्स को चलाने वाले विदेश में बैठे हैं, तब भी हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे. हम समस्या का सीधे और दृढ़ता से सामना करने में विश्वास रखते हैं. शरारत करने वालों के खिलाफ कानून को अपना काम करेगा.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclonic Storm Murasu Live: भीषण चक्रवाती तूफान में बदला मुरासु, कई राज्यों में अलर्ट
LIVE: भीषण चक्रवाती तूफान में बदला मुरासु, कई राज्यों में अलर्ट - ताजा अपडेट
‘राहुल गांधी विदेशी टूलकिट का मोहरा’, कांग्रेस को चेतावनी देते हुए नितिन नबीन का हमला
‘राहुल गांधी विदेशी टूलकिट का मोहरा’, कांग्रेस को चेतावनी देते हुए नितिन नबीन का हमला
मीसा भारती के आवास पर लालू-सोनिया की मुलाकात, तेजस्वी यादव ने शेयर की तस्वीरें
मीसा भारती के आवास पर लालू-सोनिया की मुलाकात, तेजस्वी यादव ने शेयर की तस्वीरें
दीवाली पर ग्रीन पटाखों के जलाने की इजाजत, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने लगाई ये शर्त
दीवाली पर ग्रीन पटाखों के जलाने की इजाजत, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने लगाई ये शर्त

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
बांग्लादेश में भारी बवाल, लेबर लीडर ने भारत को लेकर लगाई ये गुहार, बोले- हो जाएंगे कंगाल
अमित शाह से मिले NCP के 6 नेता, सुनेत्रा पवार के लिए कर दी ये बड़ी मांग
अमित शाह से मिले NCP के 6 नेता, सुनेत्रा पवार के लिए कर दी ये बड़ी मांग
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
इंडिया गठबंधन के मंच पर साथ दिखे धुर विरोधी, अगले ही दिन किया बड़ा हमला
इंडिया गठबंधन के मंच पर साथ दिखे धुर विरोधी, अगले ही दिन किया बड़ा हमला
'मुझे छू नहीं सकते, अभी पूरी फिल्म...', स्टिंग ऑपरेशन में नाम आने पर कुमारस्वामी का जवाब
'मुझे छू नहीं सकते, अभी पूरी फिल्म...', स्टिंग ऑपरेशन में नाम आने पर कुमारस्वामी का जवाब
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने किया प्रदर्शन तो नेहा बोरा बोलीं, 'धारा 163 लगी है और...'
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने किया प्रदर्शन तो नेहा बोरा बोलीं, 'धारा 163 लगी है और...'
Embed widget