एक्सप्लोरर

बुल्ली बाई से खुला Sulli Deals App का राज, आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस, सोशल मीडिया से लापता हो गया था आरोपी

Sulli Deals App Creator Arrested: पुलिस ने ट्विटर हैंडल का आर्काइव डाटा खंगाला और एक कंप्लीट बैक्ट्रेक एनालिसिस किया. इसके बाद पुलिस सुल्ली डील एप बनाने के आरोपी ओमकारेश्वर ठाकुर तक पहुंच गई.

Sulli Deals App Case: दिल्ली पुलिस के मुताबिक बुल्ली बाई एप मामले के आरोपी नीरज बिश्नोई से पूछताछ में पता चला कि वह अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वर्चुअल आईडेंटिटी से चैट करता था. इसके साथ ही ग्रुप डिस्कशन में भी शामिल हुआ करता था. जुलाई 2021 में ट्विटर पर एक ग्रुप, जिसमें नीरज बिश्नोई भी मेंबर था, उसमें ग्रुप के दूसरे मेंबर्स ने सुल्ली डील एप की जानकारी साझा की. पुलिस के मुताबिक यूनिट ने जांच पाया कि उस समय एक्टिव इन ग्रुप्स के कई ट्विटर हैंडल डीएक्टिवेट कर दिए गए हैं. पूछताछ में नीरज बिश्नोई ने ये भी बताया कि यह ट्विटर हैंडल इंदौर में रहने वाले एक शख्स के थे. जिसके बाद पुलिस ने इस ट्विटर हैंडल का आर्काइव डाटा खंगाला और एक कंप्लीट बैक्ट्रेक एनालिसिस किया.  इसके बाद पुलिस सुल्ली डील एप बनाने के आरोपी ओमकारेश्वर ठाकुर तक पहुंच गई है.

ग्रुप का मेंबर है सुल्ली डील एप का आरोपी

पूछताछ में आरोपी ओमकारेश्वर ठाकुर ने बताया कि वह ट्विटर पर ट्रेड ग्रुप का मेंबर है और इस ग्रुप के अंदर ही इस तरह के एप को बनाकर मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करने का आइडिया आपस में शेयर किया गया था. आरोपी ने GITHUB पर सुल्ली डील एप तैयार किया. साथ ही इसका कोड सभी ग्रुप मेंबर से शेयर किया. इसके बाद सुल्ली डील एप पर सभी ग्रुप मेंबर्स ने मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड कीं, जिन्हें नीलामी के लिए तैयार बताया गया.

ये भी पढ़ें- Maharashtra Corona Cases: महाराष्ट्र में 24 घंटों में कोरोना के 44 हज़ार से ज्यादा मरीज़ मिले, 12 लोगों की गई जान, Mumbai में हाल बेहाल

आरोपी ने डिलीट कर दिए थे सोशल मीडिया एकाउंट

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने ट्विटर पर ट्रेड ग्रुप जनवरी 2020 में जॉइन किया था . इस ग्रुप में आरोपी ट्रेड महासभा नाम के अपने टि्वटर अकाउंट से ग्रुप में जुड़ा था. ग्रुप डिस्कशन के दौरान सभी ने एक एप बनाकर मुस्लिम महिलाओं को कॉल करने के बारे में तय किया. जिसके बाद आरोपी ओमकारेश्वर ने GITHUB पर कोड/एप बनाया, जिसे सुल्ली डील नाम दिया गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सुल्ली डील ट्रोल होने के बाद अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिये थे.

ये भी पढ़ें- Corona Crisis: संसद के 400 कर्मचारी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, राज्यसभा चेयरमैन वेंकैया नायडू ने जारी किए दिशानिर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर ग्रीन पटाखों के जलाने की इजाजत, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने लगाई ये शर्त
दीवाली पर ग्रीन पटाखों के जलाने की इजाजत, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने लगाई ये शर्त
मीसा भारती के आवास पर लालू-सोनिया की मुलाकात, तेजस्वी यादव ने शेयर की तस्वीरें
मीसा भारती के आवास पर लालू-सोनिया की मुलाकात, तेजस्वी यादव ने शेयर की तस्वीरें
Cyclonic Storm Murasu Live: भीषण चक्रवाती तूफान में बदला मुरासु, कई राज्यों में अलर्ट
LIVE: भीषण चक्रवाती तूफान में बदला मुरासु, कई राज्यों में अलर्ट - ताजा अपडेट
इंडिया गठबंधन के मंच पर साथ दिखे धुर विरोधी, अगले ही दिन किया बड़ा हमला
इंडिया गठबंधन के मंच पर साथ दिखे धुर विरोधी, अगले ही दिन किया बड़ा हमला

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने किया प्रदर्शन तो नेहा बोरा बोलीं, 'धारा 163 लगी है और...'
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने किया प्रदर्शन तो नेहा बोरा बोलीं, 'धारा 163 लगी है और...'
BJP को समर्थन देने वाले दो नए MLC की बढ़ी टेंशन! जन सुराज ने की शिकायत
BJP को समर्थन देने वाले दो नए MLC की बढ़ी टेंशन! जन सुराज ने की शिकायत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
53 हजार करोड़ की डील साइन, भारत बना रहा 8 जंगी जहाज, रडार भी नहीं पकड़ पाएगा, जानें ताकत
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
ICC का पाकिस्तान पर सख्त एक्शन, कप्तान अफरीदी ने मानी गलती
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'रवि दुबे को ऑस्कर मिलेगा...', 'रामायणम्' के लक्ष्मण का पोस्टर रिलीज, फैंस हुए क्रेजी
'मुझे छू नहीं सकते, अभी पूरी फिल्म...', स्टिंग ऑपरेशन में नाम आने पर कुमारस्वामी का जवाब
'मुझे छू नहीं सकते, अभी पूरी फिल्म...', स्टिंग ऑपरेशन में नाम आने पर कुमारस्वामी का जवाब
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप सरकार और संसद पर पड़ेगा असर? समझें क्यों है अहम
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: ट्रंप सरकार और संसद पर पड़ेगा असर? समझें क्यों है अहम
यूपी में इन गाड़ियों पर सब्सिडी खत्म, अब नहीं मिलेंगे 1 लाख रुपये
यूपी में इन गाड़ियों पर सब्सिडी खत्म, अब नहीं मिलेंगे 1 लाख रुपये
Embed widget