एक्सप्लोरर

हवा से हवा में 100 KM दूर टारगेट तबाह, भारत का अदृश्य अस्त्र, टेंशन में चीन और पाकिस्तान

ASTRA Missile Test: पूरी तरह से स्वदेशी मिसाइल बनाने के बाद भारत उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जो लंबी दूरी वाली एयर टू एयर मिसाइलों का प्रोडक्शन कर सकते हैं.

ASTRA Missile Test: भारत के स्वदेश निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने बुधवार (12 मार्च, 2025) को हवा से हवा में मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल ‘अस्त्र’ का सफल परीक्षण किया. इस टेस्ट से पड़ोसी मुल्क चीन-पाकिस्तान को टेंशन हो सकती है. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर तट पर किया गया. मंत्रालय ने कहा, 'इस परीक्षण में हवा में उड़ते लक्ष्य पर मिसाइल ने सीधे प्रहार करते हुए सफलतापूर्वक अपना टेस्ट पास कर लिया.'

मंत्रालय ने कहा, ‘‘सभी सब सिस्टम ने मिशन के उद्देश्यों को पूरा करते हुए सटीक निशाना लगाया.” अस्त्र मिसाइल को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की ओर से डिजाइन और विकसित किया गया है. यह 100 किलोमीटर से अधिक की दूरी पर स्थित लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम है.

भारत भी करेगा मिसाइलों का प्रोडक्शन

पूरी तरह से स्वदेशी मिसाइल बनाने के बाद भारत उन देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जो लंबी दूरी वाली एयर टू एयर मिसाइलों का प्रोडक्शन कर सकते हैं. इसके पहले अमेरिका, रूस और फ्रांस, जैसे देशों के पास ये तकनीक हुआ करती थी. 

अस्त्र मिसाइल की तीन बड़ी खासियत है 

1- मिसाइल की पहली खासियत है इसकी स्मोकलेस प्रोपोर्शनल टेक्नोलॉजी, जिससे दुश्मन को इस मिसाइल की मौजूदगी का जरा भी अंदाजा नहीं लग पाएगा. 

2- इसकी दूसरी खासियत है एडवांस इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम, यानी की मिसाइल कितनी भी तेज गति से आसमान में उड़ती रहे वह अपने लक्ष्य को बिल्कुल सटीक निशाना लगाकर भेद सकती है.

3- तीसरी खासियत है कि यह तेजस, जैसे स्वदेशी लड़ाकू विमान के साथ पूरी तरह से कंपैटिबल है. 

वाई ताकत होगी ज्यादा मजबूत

अस्त्र मिसाइल को पहले सुखोई SU-30 MKI, जैसे लड़ाकू विमान के साथ तैनात किया गया था, लेकिन 12 मार्च, 2025 को हुए प्रशिक्षण ने यह बता दिया कि यह मिसाइल LCA तेजस जैसे स्वदेशी फाइटर विमान के साथ पूरी तरह से कंपैटिबल है. तेजस जैसे लड़ाकू विमान के साथ अस्त्र मिसाइल की कंपैटिबिलिटी यह बता रही है कि भारतीय हवाई ताकत आने वाले दिनों में और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी. 

डिफेंस सिस्टम को आधुनिक बना रही भारत सरकार

अस्त्र मिसाइल का परीक्षण ऐसे समय पर हुआ है, जब भारत अपने डिफेंस सिस्टम को आधुनिक बनाने में जी जान लगा रहा है. अस्त्र मिसाइल की सफल लॉन्चिंग रक्षा प्रतिरोधक क्षमता को और भी मजबूत बनाएगी. यह बॉर्डर पर बदलते एयर वॉर की प्लानिंग के लिहाज से बेहद अहम साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें- खजाना तलाशने गया था शख्स, मेटल डिटेक्टर बोला बीप-बीप, हो गया मालामाल; देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली में होने वाली BRICS की बैठक में शामिल नहीं होंगे गालिबाफ, ईरान ने बताई वजह
नई दिल्ली में होने वाली BRICS की बैठक में शामिल नहीं होंगे गालिबाफ, ईरान ने बताई वजह
EC-SIR विवाद: नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला- 'इन्हें सिर्फ घुसपैठियों को...'
EC-SIR विवाद: नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला- 'इन्हें सिर्फ घुसपैठियों को बचाने की चिंता'
केरल राज्यपाल के खाने पर विवाद को लेकर भड़की BJP, कहा- 'कांग्रेस मूर्खतापूर्ण...'
केरल राज्यपाल के खाने पर विवाद को लेकर भड़की BJP, कहा- 'कांग्रेस मूर्खतापूर्ण...'
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget