एक्सप्लोरर

पुण्यतिथि विशेष: पुलवामा हमले पर याद आई सुभद्रा कुमारी चौहान की वो पंक्ति- यह प्यारा बाग खून से सना पड़ा है

40 जवानों की मौत से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि देश का हर नागरिक गमज़दा है. जहां घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर कंठ करुणा भाव से भरा हुआ है.

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में देश ने अपने 40 जवान खो दिए. भारत मां के वीर सपूतों की शहादत पर पूरे देश की आंखें नम है. नम आंखों के साथ उन शौर्यवीरों की शहादत को सलामी देते हुए लोगों में गुस्सा भी है. यह गुस्सा आंतकवाद और उसको पनाह देने वाले मुल्क के खिलाफ है. हर कोई आंतकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कह रहा है. केंद्र सरकार ने भी आंतकियों के खिलाफ कार्रवाई करने का पूरा आश्वासन देते हुए कहा है कि शहीदों के खून के एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा.

40 जवानों की मौत से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि देश का हर नागरिक गमज़दा है. जहां घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर कंठ करुणा भाव से भरा हुआ है. ऐसे वक्त में उन शहीदों और उनके परिवारवालों के साथ पूरे देश के मनोबल को उठाने की सख्त जरूरत है. आज हिन्दी साहित्य की सबसे बड़ी कवियत्री सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि है. उन्होंने कई राष्ट्रप्रेम की कविताएं लिखी. आज उनके कविताओं में जो राष्ट्रप्रेम और वीर रस है उसकी याद अचानक आ जाती है.

जम्मू-कश्मीर, जिसे धरती पर स्वर्ग कहा जाता है. उसी स्वर्ग का एक हिस्सा गुरूवार को जांबाज सैनिकों के खून से लथपथ हो गया. तभी अचानक सुभद्रा कुमारी चौहान की वो पंक्तियां याद आ गई जो कभी उन्होंने जलियांवाला बाग कांड के बाद लिखी थी.

परिमलहीन पराग दाग़-सा बना पड़ा है हा! यह प्यारा बाग खून से सना पड़ा है आओ प्रिय ऋतुराज! किंतु धीरे से आना यह है शौक-स्थान यहां मत शोर मचाना

सुभद्रा कुमारी चौहान की काव्य साधना के पीछे देश प्रेम और अपूर्व साहस है. इनकी कविता में सच्ची वीरांगना का ओज और शौर्य प्रकट हुआ है. हिंदी काव्य जगत में ये अकेली ऐसी कवयित्री हैं जिन्होंने अपने कंठ की पुकार से लाखों भारतीय युवक-युवतियों को युग-युग की अकर्मण्य उपासी को त्याग, स्वतंत्रता संग्राम में अपने को समर्पित कर देने के लिए प्रेरित किया.

कहने को तो बसंत का महीना चल रहा है. जहां लोग प्यार के रंग में डूबे रहते हैं. लेकिन वीरों के लिए कैसा बसंत ? कल भी जब देश प्यार का त्योहार मना रहा था तब वतन को महबूब मानने वाले बेटों ने अपने प्यार का फर्ज ऐसे निभाया कि अब तिरंगे में लिपटे हुए ही अपने परिवार के पास वापस आएंगे. देश की सेना के लिए यह वसंत ऋतु कैसी हो इसको लेकर सुभद्रा कुमारी चौहान ने लिखा है

आ रही हिमालय से पुकार है उदधि गरजता बार बार प्राची पश्चिम भू नभ अपार सब पूछ रहें हैं दिग-दिगन्त वीरों का कैसा हो वसंत

फूली सरसों ने दिया रंग मधु लेकर आ पहुंचा अनंग वधु वसुधा पुलकित अंग अंग है वीर देश में किन्तु कंत वीरों का कैसा हो वसंत

कौन है सुभद्रा कुमारी चौहान

सुभद्रा कुमारी चौहान का जन्म 16 अगस्त, 1904 को इलाहाबाद के निहालपुर गांव में हुआ था. देशभक्ति की निर्भीक अभिव्यक्ति से साहित्य में खास जगह बनाने वाली सुभद्रा राजनीति में भी सक्रिय रहीं. वो कांग्रेस की कार्यकर्ता थीं और स्वाधीनता संग्राम में कई बार जेल गईं. उनका विवाह मध्य प्रदेश के खंडवा निवासी ठाकुर लक्ष्मण सिंह के साथ हुआ. पति के साथ वो महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन से जुड़ गईं. उनकी रचनाओं में देशभक्ति की धार बखूबी नजर आती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget