एक्सप्लोरर

ऑनलाइन परीक्षा में स्टूडेंट्स ने लिया नकल का सहारा, ऑफलाइन परीक्षा में सामने आया सच

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया था. इस दौरान स्कूल का सारा काम ऑनलाइन पद्धती से हुआ. जिसमें ऑनलाइन परीक्षा के दौरान कई छात्रों ने नकल का सहारा लेकर अच्छे अंक प्राप्त किए. इसका खुलासा स्कूल खुलने के बाद ऑफलाइन परीक्षा के दौरान हुआ है.

लखनऊः कोरोना काल मे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो और उनका साल खराब न हो इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई एक विकल्प के रूप में सामने आया था. पढ़ाई के बाद परीक्षाएं भी ऑनलाइन होने लगी. लेकिन जब इन ऑनलाइन परीक्षाओं के रिजल्ट सामने आए तो टीचर्स हैरान हो गए. वजह थी कि अचानक से एवरेज और बिलो एवरेज स्टूडेंट्स के नंबर भी टॉपर्स के बराबर आने लगे. जब टीचर्स ने इन्हीं बच्चों के सेम सब्जेक्ट में ऑफलाइन एग्जाम कराए तो सारी हकीकत सामने आ गयी. और इस हकीकत ने ऑनलाइन व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं.

ऑनलाइन परीक्षा में छात्रों ने की नकल

गोमतीनगर विशाल खंड के एक नामी स्कूल में ऑनलाइन परीक्षाएं कराई गई थी. कक्षा 12वीं के एक स्टूडेंट के एक विषय में 70 में 53 अंक कुल 76 फीसदी अंक आए. इसके बाद जब इसी स्टूडेंट ने उसी विषय की स्कूल खुलने के बाद लिखित परीक्षा दी तो महज 12 अंक यानी 17 फीसदी अंक ही आए. लेकिन ये अकेला ऐसा स्टूडेंट नहीं था.

स्कूल के अधिकतर स्टूडेंट्स के अंक ऑफलाइन परीक्षा में ऑनलाइन के मुकाबले काफी कम हो गए. स्कूल ने बाकायदा पूरा चार्ट बनाकर एनालिसिस किया. स्कूल की प्रिंसिपल आभा अनंत ने बताया कि हाल ही में पेरेंट्स को बुलाया और ये बात बताई गए. प्रिन्सिपल का मानना है कि कहीं न कहीं ऑनलाइन परीक्षा में बच्चे उस ईमानदारी से परीक्षा नही दे रहे.

ऑफलाइन परीक्षा में सामने आया सच

गोमतीनगर एक्सटेंशन के एक बड़े स्कूल में भी यही बात देखने को मिली. स्कूल प्रिंसिपल ऋचा खन्ना ने बताया कि उनके यहां कक्षा 11वीं में 1 स्टूडेंट के केमिस्ट्री में ऑनलाइन परीक्षा से 70 में 63 अंक आए. टीचर को पता था कि वो स्टूडेंट पढ़ाई में इतना अच्छा कभी परफॉर्म नहीं किया. जब उसी स्टूडेंट की ऑफ लाइन परीक्षा हुई तो उसी विषय में सिर्फ 23 अंक आए.

जिसका मतलब एकदन साफ है कि ऑनलाइन परीक्षा में 90 फीसदी जबकि ऑफ लाइन परीक्षा में सिर्फ 33 फीसदी अंक आए. ऐसा कई स्टूडेंट्स के रिजल्ट में देखने को मिला. इतना ही नहीं कक्षा 12वीं में फिजिकल एजुकेशन के प्री बोर्ड के ऑनलाइन पेपर में कई स्टूडेंट्स के आंसर एक जैसे मिले. जब चेक किया गया तो पता चला कि वो गूगल का कंटेंट था.

स्कूल को ऑफलाइन परीक्षा पर भरोसा

ये हाल सिर्फ इन दो स्कूल का नहीं बल्कि अन्य स्कूल्स में भी ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. प्रिंसिपल्स, टीचर्स का मानना है की ऑनलाइन एग्जाम में बच्चों पर निगरानी न होने की वजह से वो नकल का सहारा भी ले रहे हैं. ये बड़ी समस्या है. इसी वजह से अब ये स्कूल्स ऑफ लाइन परीक्षा के ही मूड में हैं. बहरहाल इन मामलों ने पूरी ऑनलाइन परीक्षा व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

इसे भी पढ़ेंः भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में आज से 39वें रामायण मेले का हुआ शुभारंभ

पाकिस्तान का एक और झूठ, सीमा पर UN की गाड़ी पर हमले के दावे के भारत ने किया खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार
SIR के फैसलों पर चुनाव आयोग की सफाई, फॉर्म 6 में बदलाव से किया इनकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget