एक्सप्लोरर

फ्लाइट में 'फासिस्ट' मोदी सरकार के नारे लगाने वाली छात्रा गिरफ्तार, स्टालिन बोले- मैं भी लगाऊंगा

कनाडा में रिसर्च कर रही सोफिया अपने घर वापस आ रही थी और तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष तमिलसाई सुंदरराजन के सीट के पीछे बैठी थी. वह अपने सीट से उठी और बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगी.

चेन्नई: केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विमान में नारेबाजी करने वाली एक छात्रा को तमिलनाडु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी पर राजनीति तेज हो गई है. विपक्षी दलों ने छात्रा को तुरंत रिहा करने की मांग करते हुए कहा कि कार्रवाई लोकतंत्र और आजादी के खिलाफ है.

युवती ने तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष तमिलसाई सुंदरराजन की उपस्थिति में विमान में 'फासिस्ट' मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए थे. बताया जा रहा है कि कनाडा में रिसर्च कर रही सोफिया (25) अपने घर वापस आ रही थी और सुंदरराजन के सीट के पीछे बैठी थी. वह अपने सीट से उठी और बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगी.

विमान के तमिलनाडु के तूथूकुडी में उतरने के बाद बीजेपी नेता ने छात्रा के साथ बहस की. उन्होंने पुलिस के पास मामला दर्ज कराया, जिसके बाद छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया. सुंदरराजन ने बाद में मीडिया को बताया कि छात्रा जिस तरह से प्रदर्शन कर रही थी, उससे लगा जैसे वह अपने जीवन के लिए खतरा मान रही थी. बीजेपी नेता ने कहा, "वह एक आम इनसान नहीं है. उसके प्रदर्शन के पीछे जरूर किसी संगठन का हाथ है, जिसकी जांच होनी चाहिए."

पुलिस की कार्रवाई का तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके, पीएमके और वामदलों ने निंदा की और महिला की तत्काल रिहाई की मांग की है. डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा, ''यह मामला लोकतंत्र और बोलने की आजादी के खिलाफ है. तमिलनाडु सरकार को उन लाखों लोगों को गिरफ्तार करना होगा जो इस तरह के नारे लगाते हैं. मैं भी इस तरह के नारे लगाउंगा. फासीवादी बीजेपी सरकार हाय-हाय.''

2019 चुनाव: दक्षिण भारत में मजबूती के लिए अब गठबंधन पर बीजेपी की नजर

वामदलों ने कहा कि घटना सिर्फ यह बता रही है कि केंद्र सरकार के खिलाफ युवाओं में गुस्सा है. पार्टियों ने कहा कि सुंदरराजन को मामले में 'तिकड़म' करने के बजाए परिपक्व तरीके से संभालना चाहिए था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
अग्निवीरों को सरकार का दीवाली गिफ्ट, अमित शाह ने PM मोदी का जताया आभार
अग्निवीरों को सरकार का दीवाली गिफ्ट, अमित शाह ने PM मोदी का जताया आभार
‘अपने मन की कुंठा से PM-HM पर अनर्गल बात करते दिखे’, BJP का राहुल गांधी पर हमला
‘अपने मन की कुंठा से PM-HM पर अनर्गल बात करते दिखे’, BJP का राहुल गांधी पर हमला

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget