एक्सप्लोरर

भारत- चीन के कोर कमांडर्स की अगली मीटिंग तक LAC पर यथा-स्थिति बनी रहेगी

चीन से मौजूदा तनाव के वक्त भारतीय सेना ने फिंगर 4 पर अपना अस्थायी कैंप लगा लिया था, जिसे अब हटा लिया गया है क्योंकि चीन ने भी अपना कैंप पीछे हटा लिया है.‌

भारत-चीन सीमा पर पहले चरण की डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है. माना जा रहा है कि दोनों देशों के कोर कमांडर्स की अगली मीटिंग तक एलएसी पर अब 'स्टेट्स-कयो' यानि यथा-स्थिति बनी रहेगी. खास बात ये है कि भारतीय सेना अब फिंगर एरिया 3 तक पीछे हट गई है. चीनी सेना भी फिंगर 4 से फिंगर एरिया नंबर 5 तक पीछे हट गई है.

सूत्रों की मानें तो फिंगर नंबर 4 की 'रिज-लाइन' पर कुछ चीनी सैनिक अभी भी कब्जा किए हुए हैं. लेकिन चीनी सेना ने फिंगर 4 से अपने कैंप को हटाकर फिंगर 5 पर पहुंचा दिया है.‌

भारतीय सेना के फिंगर एरिया 3 तक पीछे हटने पर सूत्रों ने साफ किया कि भले ही लाइन ऑफ एक्चुयल कंट्रोल यानि एलएसी फिंगर 4 और 5 के बीच से गुजरती हो लेकिन काफी सालों से भारत की आईटीबीपी पोस्ट फिंगर 3 ('धन सिंह थापा पोस्ट') पर ही थी. चीन से मौजूदा तनाव के वक्त भारतीय सेना ने फिंगर 4 पर अपना अस्थायी कैंप लगा लिया था, जिसे अब हटा लिया गया है क्योंकि चीन ने भी अपना कैंप पीछे हटा लिया है.‌

सूत्रों के मुताबिक, अगले हफ्ते होने वाली कोर कमांडर स्तर की बैठक में डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया के दूसरे चरण पर बातचीत होगी. क्योंकि गलवान घाटी की पैट्रोलिंग पॉइंट नंबर 14, गोगरा की पीपी नंबर 15‌ और हॉट स्प्रिंग की पीपी नंबर 17 पर भी दोनों देशों की सेनाएं पीछे हट गई हैं. दोनों देश की सेनाओं के बीच में जो बफर जोन गया है वहां फिलहाल किसी तरह की कोई पैट्रोलिंग नहीं होगी.

30 जून को भारत और चीन के कोर कमांडर स्तर की बैठक के बाद अब ये माना जा रहा है कि पहले चरण की डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अगले हफ्ते चौथे दौर की बैठक होगी जिसमें डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया के अगले चरण पर बातचीत होगी. इस बैठक में डीबीओ यानि दौलत बेग ओल्डी के करीब डेपसांग-प्लेन्स पर चल रहे फेसऑफ पर बातचीत होगी.

भारतीय सेना की लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और चीन की पीएलए सेना के दक्षिणी शिंचयांग मिलिट्री डिस्ट्रिक के कमांडर, मेजर लियु लिन इस कोर कमांडर स्तर की बातचीत में हिस्सा लेंगे. अगले हफ्ते होने वाली बैठक में एलएसी पर दोनों देशों की सेनाओं के हेवी बिल्ट-अप पर भी बातचीत हो सकती है. क्योंकि पूर्वी लद्दाख से सटी 846 किलोमीटर लंबी एलएसी पर दोनों देशों की सेनाओं के करीब 30-40 हजार सैनिकों के साथ साथ टैंक, तोप और हेवी मिलिट्री-मशीनरी का जमावड़ा है.

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर
तमिलनाडु दौरे पर PM मोदी, CM विजय ने किया स्वागत, मेट्रो से किया सफर
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
CJP Protest Live Updates: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: CJP प्रोटेस्ट मामले में पुलिस ने दर्ज की 20 FIR, दीपके-रांका 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget