एक्सप्लोरर

स्पाइसजेट की अहमदाबाद से गुवाहाटी की उड़ान में दो यात्री पाए गए कोरोना संक्रमित

स्पाइसजेट की अहमदाबाद से गुवाहाटी की उड़ान में दो यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए.27 मई को दोनों यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

नई दिल्ली: स्पाइसजेट की अहमदाबाद से दिल्ली होते हुए गुवाहाटी जाने वाली उड़ान में सोमवार को दो यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए. एयरलाइन ने बुधवार को यह जानकारी दी. करीब दो महीने के बाद देश में घरेलू यात्री उड़ानें सोमवार से ही शुरू की गई थीं.

25 मई को यात्रा करने वाले दो यात्री पाए गए कोरोना पॉजिटिव

स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा, ''अहमदाबाद से गुवाहाटी के लिए स्पाइसजेट की उड़ान में 25 मई को यात्रा करने वाले दो यात्री कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. इन यात्रियों ने एसजी-8194 (अहमदाबाद-दिल्ली) और एसजी-8152 (दिल्ली-गुवाहाटी) में यात्रा की थी.''

27 मई को आई कोरोना रिपोर्ट

एयरलाइन ने कहा, ''गुवाहाटी पहुंचने के बाद यात्रियों के नमूनों की जांच की गई थी और उन्हें क्वॉरन्टीन सेंटर में रखा गया था. उनकी जांच रिपोर्ट 27 मई को आई. चालक दल को क्वॉरन्टीन सेंटर में भेजा गया है. साथ ही स्पाइसजेट सरकारी एजेंसियों के साथ सहयोग स्थापित करके उन यात्रियों को सूचित कर रही है, जिन्होंने इन लोगों के साथ यात्रा की थी.''

इससे पहले इंडिगो का यात्री पाया गया कोरोना पॉजिटिव

इससे पहले, मंगलवार को इंडिगो ने कहा था कि 25 मई की शाम को उसकी चेन्नई से कोयंबटूर की उड़ान में सवार एक मुसाफिर कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था. एअर इंडिया ने बुधवार को बताया कि एलायंस एयर की राष्ट्रीय राजधानी से लुधियाना की उड़ान में सवार एक यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. इसके बाद चालक दल के पांच सदस्यों समेत कुल 41 लोगों को क्वॉरन्टीन सेंटर में भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें-

विशेषज्ञों से जानिए- क्या बच्चे कोरोना वायरस फैला सकते हैं?

बिहार ट्रिपल मर्डर केस: तेजस्वी यादव का आरोप- जेडीयू विधायक को बचा रहे हैं CM नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget