एक्सप्लोरर

विशेषज्ञों से जानिए- क्या बच्चे कोरोना वायरस फैला सकते हैं?

कोरोना वायरस से फैली महामारी पर दुनिया भर में शोध जारी है. मगर क्या बच्चों को भी इसके संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है?क्या करें जब लॉकडाउन के बाद आपके बच्चों को स्कूल जाना पड़े?

क्या बच्चे कोरोना वायरस फैला सकते हैं? आखिर खुद उन्हें कितना इसका खतरा है? ये सवाल इसलिए अहम हो जाते हैं कि लॉकडाउन के बाद स्कूल खुलने जा रहे हैं. इसलिए बेहतर है पहले से इस बारे में जानकर तैयारी कर लें. जिससे आपके बच्चे को खतरे का सामना नहीं करना पड़े.

अबतक सामने आए शोध के मुताबिक बच्चों की तुलना में ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना वायरस अपनी चपेट में लेता है. इंग्लैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में 24 अप्रैल तक ICU में दाखिल होनेवाले कोरोना प्रभावितों की औसत आयु 60 साल थी. वेल्स यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ऑडिल्या वारेस कहती हैं, “कोरोना संक्रमित मरीजों में बच्चों का फीसद 1-5 के बीच पाया गया है. वयस्कों के मुकाबले बच्चों में वायरस के लक्षण हल्के होते हैं जबकि मौत का प्रतिशत बहुत कम.” ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मैथ्यू सनिप बच्चों और कम उम्र के लोगों पर कोरोना वायरस के प्रभाव का मुआयना कर रहे हैं. उनका कहना है कि बच्चे वायरस के फैलाव में मददगार में होते हैं या नहीं अभी इस सिलसिले में जानकारी नहीं के बराबर है. साउथ हैम्पटन यूनिवर्सिटी में महामारी रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर सिविल फास्ट कहते हैं, “सामने आए आंकड़े बताते हैं कि बच्चों में बीमारी के लक्षण कम होते हैं.”

उनके मुताबिक वयस्क लोगों में वायरस फैलने के अलग कारण होते हैं. ऐसी रिपोर्ट भी सामने आई है जिससे पता चलता है कि कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जो कोरोना वायरस से ज्यादा प्रभावित हुए हैं मगर बाद में उनके शरीर में प्रतिरोधक क्षमता पैदा हो गई. ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोप में बहुत सारे बच्चों को कोरोना वायरस से मिलते जुलते रोग कावासाकी से पीड़ित होते हुए देखा गया है. कावासाकी और कोरोना के लक्षण एक जैसे होते हैं. बीमारी की जद में आनेवालों को तेज बुखार, लो ब्लड प्रेशर और सांस लेने में दुश्वारी होती है. बच्चों को कोरोना वायरस से बीमारी हो सकती है मगर ये बहुत कम गंभीर स्थिति में पहुंचाता है. अगर आपका बच्चा बीमार है तो हो सकता है कोरोना के बजाए कोई और रोग या संक्रमण हो.

रॉयल कॉलेज के मुताबिक बच्चों में चंद लक्षण के जाहिर होने पर फौरन डॉक्टरों से संपर्क साधना चाहिए. जैसे बच्चों का रंग पीला पड़ जाए, हाथ लगाने पर उनका शरीर बहुत ठंडा महसूस हो, सांस लेने में दिक्कत हो रही हो, होंठ नीले पड़ जाएं, झटका आने लगे या फिर बच्चों में बेचैनी पाए जाने पर मेडिकल मदद की जरूरत होती है.

अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या एक लाख के पार, करीब 17 लाख लोग संक्रमित

पाकिस्तान: महिला न्यूज एंकर के लिबास पर छिड़ी बहस, ट्रोल होने पर दिया करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'रूस को इसलिए छूट दी ताकि भारत...', अब क्या बोले मार्को रुबियो
'रूस को इसलिए छूट दी ताकि भारत...', अब क्या बोले मार्को रुबियो
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget